फाइफर लेने के बाद किसके लिए था शमी का प्लाइंग किस?

आईसीसी इवेंट की बात हो तो मोहम्मद शमी एक अलग तरह के गेंदबाज नजर आते हैं। उन्होंने इसका आगाज भी उसी तरह किया जैसे अपना आखिरी आईसीसी इवेंट का मैच खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले शमी ने बताया अपने खास सेलिब्रेशन की वजह।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 21 2025, 15:10 IST
शमी के सेलिब्रेशन का राज Image Credit : BCCI01 / 07

शमी के सेलिब्रेशन का राज

बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद शमी ने भारत की उस चिंता को दूर कर दिया कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की गेंदबाजी का क्या होगा। बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में उन्होंने विकेट का पंजा खोला। फाइफर लेने के बाद शमी ने बताया अपने खास सेलिब्रेशन का राज।

शमी ने चटकाए 5 विकेटImage Credit : BCCI02 / 07

शमी ने चटकाए 5 विकेट

मोहम्मद शमी ने पहले स्पेल में 3 विकेट चटकाए जबकि दूसरे स्पेल में 2 विकेट लिए और मैच में 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए। शमी के लिए आखिरी बार आईसीसी इवेंट वनडे का फाइनल था जहां उन्होंने 1 विकेट चटकाए थे।

मोहम्मद शमी ने पूरे किए 200 विकेट Image Credit : BCCI03 / 07

मोहम्मद शमी ने पूरे किए 200 विकेट

मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 104वें मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।

फाइफर लेकर शमी ने दिया फ्लाइंग किसImage Credit : BCCI04 / 07

फाइफर लेकर शमी ने दिया फ्लाइंग किस

मोहम्मद शमी ने पंजा लेकर आसामान की ओर ईशारा किया और प्लाइंग किस देकर इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। फैंस उनके इस सेलिब्रेशन को देखकर हैरान थे कि आखिर उन्होंने यह फ्लाइंग किस किसे दिया।

शमी ने खोलाफ्लाइंग किस का राजImage Credit : BCCI05 / 07

शमी ने खोलाफ्लाइंग किस का राज

मैच के बाद मोहम्मद शमी ने फ्लाइंग किस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके पिता को श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइंग किस उनके पिता के लिए था।

2017 में शमी को छोड़ गए थे पिता तौसीफ अली Image Credit : BCCI06 / 07

2017 में शमी को छोड़ गए थे पिता तौसीफ अली

26 जनवरी 2017 को शमी के पिता तौसीफ अली का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पिता के साथ उनका जुड़ाव बेहद खास था और वह हमेशा उन्हें याद करते रहते हैं। हर अच्छे परफॉर्मेंस के बाद वह अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हैं।

शमी पर बड़ी जिम्मेदारीImage Credit : BCCI07 / 07

शमी पर बड़ी जिम्मेदारी

भारत को अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!