19 साल में दो खिलाड़ी ही कर पाए थे ऐसा कारनामा, मनीष पांडे बने तीसरे भारतीय

Manish Pandey Record: आईपीएल के 46वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम दो बदलाव के साथ उतरी। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इसकी जानकारी दी। कोलकाता में फिन एलन और मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही मनीष पांडे अनोखे क्लब में शामिल हो गए। 19 साल के आईपीएल इतिहास में वो ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। चलिए जानते हैं कि आखिर पांडे के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ा।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated May 3 2026, 16:56 IST
मनीष पांडे का अनोखा रिकॉर्डImage Credit : IPL01 / 08

मनीष पांडे का अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में अपनी बारी का इंतजार कर रहे मनीष पांडे को आखिरकार कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही मनीष पांडे के नाम आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया जो अब तक केवल दो खिलाड़ियों के नाम ही था।

हैदराबाद और कोलकाता का मैचImage Credit : IPL02 / 08

हैदराबाद और कोलकाता का मैच

कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 45वें मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।कोलकाता के लिए यह करो या मरो वाला मैच है।

प्लेइंग इलेवन में बदलाव Image Credit : IPL03 / 08

प्लेइंग इलेवन में बदलाव

कोलकाता की टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए। विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट और रमनदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया और फिन एलन की वापसी हुई। इसके अलावा पहली बार इस सीजन मनीष पांडे को मौका मिला।

अनोखे क्लब में मनी पांडे Image Credit : IPL04 / 08

अनोखे क्लब में मनी पांडे

प्लेइंग इलेवन में शामिल होते मनीष पांडे एक खास क्लब में शामिल हो गए। मनीष पांडे ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक अनोखे क्लब को ज्वाइन कर लिया है। 19 साल के आईपीएल इतिहास में वह ऐसा करने वाले केवल तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

मनीष पांडे का अनोखा रिकॉर्डImage Credit : IPL05 / 08

मनीष पांडे का अनोखा रिकॉर्ड

मनीष पांडे रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने जो आईपीएल के पहले सीजन से 19वें सीजन तक हर सीजन में कम से कम एक मैच खेले हैं। इससे पहले केवल रोहित और विराट ही ऐसा कर पाए थे।

मुश्किल में है कोलकाता Image Credit : IPL06 / 08

मुश्किल में है कोलकाता

मनीष पांडे की एंट्री इसलिए हुई क्योंकि कोलकाता की टीम मुश्किल में है। 8 मैच में 2 मुकाबला जीतकर केकेआर की टीम फिलहाल 8वें पोजिशन पर है। प्लेऑफ में जाने के लिए उसे बाकी बचे 6 मैच में सब में जीत दर्ज करनी है।

मनीष पांडे का आईपीएल करियरImage Credit : IPL07 / 08

मनीष पांडे का आईपीएल करियर

मनीष पांडे के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 7 अलग-अलग टीम के लिए खेले हैं। उन्होंने 175 मैच में 3,942 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं।

तीसरी सबसे सफल टीम है कोलकाता Image Credit : IPL08 / 08

तीसरी सबसे सफल टीम है कोलकाता

आईपीएल इतिहास की बात करें तो कोलकाता तीसरी सबसे सफल टीम है। मुंबई और चेन्नई के बाद कोलकाता ने सर्वाधिक 3 आईपीएल ट्रॉफी जीता है। केकेआर ने 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल की ट्रॉफी उठाई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!