आईपीएल 2025 में कई रफ्तार के सौदागर यानी तेज गेंदबाज कमाल करते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार आईपीएल में अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड किन टॉप 5 गेंदबाजों के नाम दर्ज हुआ है और क्या रही उनकी गेंदों की रफ्तार।
अब तक आईपीएल 2025 में जितने भी मुकाबले हुए हैं उनमें तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को खूब डराया है। उनकी रफ्तार ही उनकी शान रही है। आपके सामने रख रहे हैं आईपीएल 2025 की 5 सबसे तेज गेंदें।
चोटिल होने के बाद आईपीएल से बाहर हो चुके न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए शुरुआती मैचों में ही अपनी रफ्तार दिखा दी थी। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद साबित हुई है।
दूसरे नंबर पर हैं राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर। इस तेज गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में 152 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉल फेंकी थी।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मैच में 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज गेंद डाली थी।
दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलर कगिसो रबाडा इस बार आईपीएल में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। वो इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गेंद की थी।
दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिच नॉर्किया इस लिस्ट में दूसरी बार जगह बनाने में सफल हुए हैं। वो पांचवें स्थान पर भी हैं। इसकी वजह है पंजाब किंग्स के खिलाफ फेंकी गई उनकी 151.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद।