चैंपियन जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah Creates History: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। आखिरकार वो कमाल कर दिखाया जो किसी भी दूसरी टीम ने अब तक नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 3 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को करारी मात दी और खिताब अपने नाम किया। इसमें बहुत बड़ा योगदान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी रहा जिन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Mar 9 2026, 00:03 IST
जसप्रीत बुमराह ने कर दिया कमालImage Credit : AP01 / 07

जसप्रीत बुमराह ने कर दिया कमाल

Jasprit Bumrah New Record: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में ऐसी शानदार गेंदबाजी की जिसने टी20 विश्व कप में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

भारत-न्यूजीलैंड फाइनलImage Credit : AP02 / 07

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस गंवा दिया और न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी जबकि टीम इंडिया ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

भारत ने लगातार तीसरी बार लगाया रनों का अंबारImage Credit : AP03 / 07

भारत ने लगातार तीसरी बार लगाया रनों का अंबार

भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार तीसरी बार रनों की बारिश कर दी। टीम इंडिया ने अपने टॉप 3 बल्लेबाजों के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रनों का स्कोर बना दिया। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने लगातार तीसरा अर्धशतक (89 रन) बनाया। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।

दबाव में लड़खड़ा गई न्यूजीलैंड की टीमImage Credit : AP04 / 07

दबाव में लड़खड़ा गई न्यूजीलैंड की टीम

जब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इस विश्व कप में अपने सबसे सफल बल्लेबाज फिन एलन का विकेट 31 रन पर गंवा दिया। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला थमा नहीं। 72 रन के अंदर कीवी टीम अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। सिर्फ टिम सीफर्ट ने 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी के साथ संघर्ष किया, उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज नहीं टिका। न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑल-आउट हुई और भारत ने 96 रनों से मुकाबला जीतते हुए सबसे ज्यादा बार टी20 विश्व कप खिताब जीतने का इतिहास रचा।

भारत के लिए किस गेंदबाज ने कितने विकेट लिएImage Credit : AP05 / 07

भारत के लिए किस गेंदबाज ने कितने विकेट लिए

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल। गुजरात के इन दोनों गेंदबाजों ने अहमदाबाद के अपने घरेलू मैदान पर कमाल किया। बुमराह ने 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए।

जसप्रीत बुमराह ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : AP06 / 07

जसप्रीत बुमराह ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह ने इसी के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। अब वो टी20 विश्व कप इतिहास में 40 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महान पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। मलिंगा ने टी20 विश्व कप में 38 विकेट झटके थे।

टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच में भारत के लिए रिकॉर्डImage Credit : AP07 / 07

टी20 विश्व कप नॉकआउट मैच में भारत के लिए रिकॉर्ड

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में नॉकआउट मैच में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड भी बना दिया। उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जबकि विश्व क्रिकेट में अंजता मेंडिस (4/12) के बाद वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!