आईपीएल 2026 के बेकार खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन बनाई जाए तो इसमें इस सीजन एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ियों का नाम है जिसका प्रदर्शन इस सीजन उनके स्टैंडर्ड से नीचे रहा। इस प्लेइंग इलेवन में ज्यादातर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया। चलिए सलामी जोड़ी से लेकर मिडिल ऑर्डर और फिर तेज गेंदबाजों को मिलाकर इस सीजन की फिसड्डी प्लेइंग इलेवन बनाते हैं।
फिसड्डी प्लेइंग इलेवन टीम की कमान हार्दिक पांड्या को दी जा सकती है जबकि ऋषभ पंत इसके उप-कप्तान होने के हकदार हैं। दोनों के लिए यह सीजन बेकार रहा। पंत इस सीजन 13 मैच में 286 रन जबकि हार्दिक पांड्या 9 मैच में 172 रन ही बना सके।
इस फिसड्डी प्लेइंग इलेवन की सलामी जोड़ी के तौर पर रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे को चुना जा सकता है। गायकवाड़ 13 मैच में 323 रन जबकि अजिंक्य रहाणे 13 मैच में 272 रन ही बना पाए। दोनों इस सीजन बल्ले से संघर्ष करते नजर आए।
इस प्लेइंग इलेवन में नंबर 3 पर डेवाल्ड ब्रेविस और नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव हैं। ब्रेविस ने इस सीजन 10 मैच में 143 रन जबकि सूर्यकुमार यादव ने 12 मैच में केवल 210 बनाए। इन दोनों की खराब बल्लेबाजी का खामियाजा इनकी टीमों को भुगतना पड़ा।
विकेटकीपर की भूमिका में जितेश शर्मा हैं। उनकी टीम आरसीबी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जितेश के लिए यह सीजन बेकार साबित हुआ है। वो अब तक 13 मैच में केवल 90 रन ही बना पाए हैं।
फिसड्डी ऑलराउंडर की बात करें तो इस बार रोमारियो शेफर्ड और अक्षर पटेल का नाम लिया जा सकता है। रोमारियो ने 12 मैच में 83 रन और केवल 7 विकेट चटकाए, वहीं अक्षर पटेल ने 13 मैच में 134 रन बनाए और केवल 10 विकेट चटका पाए।
स्पिनर में दिग्वेश सिंह राठी का नाम लिया जा सकता है। इस सीजन उन्होंने 9 मैच खेले और इस दौरान वो केवल 5 विकेट चटका पाए। उन पर लखनऊ ने रवि बिश्वोई से ज्यादा भरोसा दिखाया था, लेकिन वो इस पर खरे नहीं उतर पाए।
तेज गेंदबाज की बात करें तो यॉर्कर मारने में माहिर टी नटराजन इस बार संघर्ष करते नजर आए। इसके अलावा मार्को यान्सेन ने भी अपनी टीम को निराश किया। यान्सेन ने 12 मैच में 7 जबकि नटराजन ने 10 मैच में 5 विकेट चटकाए।
प्राइम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए यह सबसे फिसड्डी सीजन साबित हुआ। पहले 5 मैच में विकेटलेस रहने वाले बुमराह इस सीजन अब तक 13 मैच में केवल 4 विकेट ही चटका पाए।
आईपीएल 2026 की फिसड्डी प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अक्षर पटेल, दिग्वेश सिंह राठी, जसप्रीत बुमराह, टी नटराजन और मार्को यान्सेन।