महंगे होने के बाद भी Airtel के तीन सबसे सस्ते प्लान, 500 रुपये से कम में तीन महीने टेंशन फ्री

Airtel ने हाल ही में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए कई पुराने रिचार्ज प्लान बंद कर दिए हैं। इनमें 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्लान भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव के बाद Airtel के कई यूजर्स को अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत वाले प्लान चुनने पड़ रहे हैं। कंपनी के इस कदम को टैरिफ बढ़ोतरी और ज्यादा ARPU की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Authored by: Pradeep PandeyUpdated Aug 20 2026, 17:07 IST
तीन महीने वाले सबसे सस्ते प्लान01 / 08

तीन महीने वाले सबसे सस्ते प्लान

ऐसे में अगर आप Airtel के ग्राहक हैं और लंबी वैधता के साथ सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो कंपनी की मौजूदा लिस्ट में 469 रुपये, 489 रुपये और 548 रुपये के तीन प्लान हैं जो आपके काम आ सकते हैं। ये सभी प्लान Airtel की वेबसाइट पर लिस्टेट भी हैं।

469 रुपये का प्लान: 84 दिन की वैलिडिटीImage Credit : Airtel02 / 08

469 रुपये का प्लान: 84 दिन की वैलिडिटी

469 रुपये वाला Airtel प्लान इस लिस्ट में सबसे सस्ता विकल्प है। यह उन यूजर्स के लिए है जिन्हें ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है और मुख्य तौर पर कॉलिंग के लिए नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और लोकल, STD व रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। इस प्लान में 900 SMS भी मिलते हैं, लेकिन इसमें कोई डेटा शामिल नहीं है। इसलिए अगर आपको मोबाइल इंटरनेट की जरूरत रहती है तो अलग से डेटा पैक लेना पड़ सकता है।

489 रुपये का प्लान: 6GB डेटा और 77 दिन की वैलिडिटीImage Credit : Airtel03 / 08

489 रुपये का प्लान: 6GB डेटा और 77 दिन की वैलिडिटी

अगला विकल्प 489 रुपये का प्लान है। इसमें 6GB डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलती है। इसकी वैलिडिटी 77 दिन है। इसके अलावा 600 SMS का फायदा भी मिलता है।

यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करना है, लेकिन लंबे समय तक नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। 6GB डेटा को पूरी वैलिडिटी के दौरान जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।Image Credit : Airtel04 / 08

यह प्लान उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करना है, लेकिन लंबे समय तक नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। 6GB डेटा को पूरी वैलिडिटी के दौरान जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।

548 रुपये का प्लान: 7GB डेटा और 84 दिन की वैलिडिटीImage Credit : Airtel05 / 08

548 रुपये का प्लान: 7GB डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी

तीसरा विकल्प 548 रुपये वाला प्लान है। इसमें 7GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में 900 SMS भी शामिल हैं।

यह प्लान 489 रुपये वाले विकल्प से 59 रुपये महंगा है, लेकिन इसमें 1GB ज्यादा डेटा और 7 दिन अतिरिक्त वैलिडिटी मिलती है। इसलिए जिन यूजर्स को थोड़े ज्यादा डेटा की जरूरत है, उनके लिए यह विकल्प बेहतर हो सकता है।Image Credit : Airtel06 / 08

यह प्लान 489 रुपये वाले विकल्प से 59 रुपये महंगा है, लेकिन इसमें 1GB ज्यादा डेटा और 7 दिन अतिरिक्त वैलिडिटी मिलती है। इसलिए जिन यूजर्स को थोड़े ज्यादा डेटा की जरूरत है, उनके लिए यह विकल्प बेहतर हो सकता है।

299 रुपये वाला प्लान हटने के बाद बढ़ी कीमतImage Credit : Airtel07 / 08

299 रुपये वाला प्लान हटने के बाद बढ़ी कीमत

Airtel के हालिया बदलाव में 299 रुपये वाला प्लान हटाया गया है और डेली डेटा वाले सेगमेंट में 349 रुपये का प्लान प्रमुख विकल्प बन गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 299 रुपये से 349 रुपये पर जाने का मतलब करीब 16.7 प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी है। हालांकि, 349 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है, इसलिए यह 299 रुपये वाले पुराने प्लान की तुलना में ज्यादा डेटा भी देता है।

कौन सा प्लान किसके लिए बेहतर?Image Credit : Airtel08 / 08

कौन सा प्लान किसके लिए बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में लंबे समय तक कॉलिंग है तो 469 रुपये वाला प्लान बेहतर है। थोड़े डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए तो 489 रुपये वाला विकल्प चुना जा सकता है। वहीं, 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा चाहिए तो 548 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प बनता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!