देश

बागी महिला सांसदों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे कल्याण बनर्जी, लोकसभा से निलंबन की लटकी तलवार

Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकसभा में पार्टी की बागी महिला सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ भारी रोष है।

Image

बागी महिला सांसदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी पड़ी भारी

Photo : ANI

Kalyan Banerjee: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें आने वाले दिनों में काफी बढ़ सकती हैं। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पार्टी की बागी महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याण बनर्जी ने सदन के भीतर महिला सांसदों के प्रति जिस असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है, उसे संसदीय मर्यादा और गरिमा के पूरी तरह खिलाफ माना जा रहा है। इस पूरी घटना से आहत महिला सांसदों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को औपचारिक शिकायत सौंपी जाएगी।

कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए किया जा सकता है निलंबित

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार भी सख्त कदम उठाने के मूड में है। कल्याण बनर्जी के इस आचरण के खिलाफ संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसद में एक प्रस्ताव रख सकते हैं। इस प्रस्ताव के जरिए कल्याण बनर्जी को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित किया जा सकता है। महिला सांसदों पर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद से ही सदन का राजनीतिक पारा गर्म हो गया है और कल्याण बनर्जी पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को "अस्वीकार्य" बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है और विपक्षी दलों के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास अकबर रोड पर धरना दिया था। विपक्षी दल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली में हमारे देश के युवाओं पर जो पुलिसिया अत्याचार हुआ है, वह बेहद शर्मनाक है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article