अफगानिस्तान को हराकर भारत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

न्यू चंडीगढ़ के मु्ल्लांपुर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में मेजबान भारत ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त दी। यह दूसरी बार था जब दोनों टीमें टेस्ट मैच में आमने-सामने हुईं थी। इससे पहले साल 2018 में दोनों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच हुआ था जो मात्र दो दिन में खत्म हो गया था। यह मैच भी लगभग ढाई दिन में खत्म हुआ। यह टेस्ट मैच जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jun 8 2026, 15:51 IST
भारत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहासImage Credit : AP/BCCI01 / 07

भारत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में जीत दर्जकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी।

भारत ने बनाया 564 रन का विशाल स्कोरImage Credit : AP/BCCI02 / 07

भारत ने बनाया 564 रन का विशाल स्कोर

टेस्ट मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल और शुभमन गिल के दमदार शतक की बदौलत 564 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें ऋषभ पंत (81), साई सुदर्शन (81) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 50) ने भी अहम रोल निभाया।

मानव सुथार ने चटकाए छह विकेटImage Credit : AP/BCCI03 / 07

मानव सुथार ने चटकाए छह विकेट

564 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 152 रन बनाकर सिमट गई। डेब्यूटेंट मानव सुथार ने घातक गेंदबाज करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। ​

दूसरी पारी में बनाए 112 रन Image Credit : AP/BCCI04 / 07

दूसरी पारी में बनाए 112 रन

भारत से मिले फॉलोआन में भी अफगानिस्तान की पारी भारतीय गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 112 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से अटल ने 42 रन की पारी खेली। पहली पारी में रहमत शाह ने 60 रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाजों का दबदबाImage Credit : AP/BCCI05 / 07

भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

अफगानिस्तान की दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर ने चार विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव ने तीन विकेट हासिल किए। सुथार और सिराज के खाते में एक-एक विकेट रहे। सुथार ने अपने डेब्यू मैच में कुल 7 विकेट चटकाए। मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा दिखा।

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे जीतImage Credit : AP/BCCI06 / 07

भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे जीत

भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से मात दी। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी।

मैच में बने 828 रन Image Credit : AP/BCCI07 / 07

मैच में बने 828 रन

एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान कुल 14 विकेट गंवाए। पहली पारी के पांच विकेट और दूसरी पारी में 9 विकेट। अशरफ चोट के चलते बल्लेबाजी करने नहीं आए। इस मैच में कुल 828 रन बने, जो भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन रहे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!