आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है जहां वो टेस्ट सीरीज खेलेगी। उसके बाद के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा निर्धारित कर दिया। यहां देखिए बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल।
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड से लौटने के बाद अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करेगी। भारत की वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले वनडे सीरीज का आगाज होगा। सीरीज का पहला वनडे मैच 17 अगस्त (रविवार) को मीरपुर में खेला जाएगा। भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।
टीम इंडिया अपने इस बांग्लादेश दौरे पर वनडे द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त (बुधवार) को मीरपुर में खेलेगी। मीरपुर के एसबीएनसीएस मैदान पर मैच होगा।
भारत और बांग्लादेश की वनडे टीमों के बीच इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला 23 अगस्त (शनिवार) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चटगांव में होगा।
वनडे सीरीज के बाद भारत तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 26 अगस्त (मंगलवार) को चटगांव में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का दूसरा टी20 मैच 29 अगस्त (शुक्रवार) को मीरपुर में आयोजित किया जाएगा।
टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला भारत और बांग्लादेश की टी20 टीमों के बीच 31 अगस्त (रविवार) को मीरपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ ही ये दौरा समाप्त हो जाएगा।