बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हिंदू खिलाड़ी, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Love Story Of Bangladeshi Hindu Cricketer Litton Das: बांग्लादेश क्रिकेट टीम में कम ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस्लाम धर्म के खिलाफ किसी अन्य धर्म से हो। हिंदू क्रिकेटरों की इस टीम में हमेशा से संख्या नाम भर की रही है। मौजूदा टीम में इक्का-दुक्का क्रिकेटर ही ऐसे हैं जो हिंदू हैं। इनमें से सबसे प्रमुख नाम है टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास का। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपने हुनर के दम पर टीम में मौका मिला और लंबे समय से उन्होंने अपनी जगह टीम में बनाए हुई है। बांग्लादेश में हिंदू विरोधी गतिविधियों के बाद भी लिटन दास बांग्लादेश में ही हैं और अगस्त में में होने वाली भारत-बांग्लादेश (India vs Bangladesh) वनडे और टी20 सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं। वो आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हम यहां तस्वीरों के जरिए बताएंगे उनके करियर के बारे में और उनके निजी जीवन की कुछ दिलचस्प बातें।

Authored by: शिवम अवस्थीUpdated Apr 17 2025, 13:03 IST
बांग्लादेशी टीम का हिंदू क्रिकेटरImage Credit : X01 / 08

बांग्लादेशी टीम का हिंदू क्रिकेटर

पाकिस्तान और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों में हिंदू क्रिकेटरों की मौजूदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। पाकिस्तान की टीम में तो हिंदू क्रिकेटर अब देखने को ही नहीं मिलते, जबकि बांग्लादेश की टीम में लिटन दास जैसे स्टार के रूप में कुछ नाम जरूर मौजूद हैं। यहां जानेंगे लिटन दास, उनकी पत्नी और उनकी लव स्टोरी के बारे में खास चीजें।

कौन हैं लिटन दासImage Credit : Instagram02 / 08

कौन हैं लिटन दास

लिटन दास का जन्म 13 अक्टूबर 1994 को बांग्लादेश के दिनाजपुर में हुआ था। वो एक बंगाली हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दो भाई हैं। उनका निकनेम LKD है।

लिटन दास का करियरImage Credit : Instagram03 / 08

लिटन दास का करियर

लिटन दास ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2015 में भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे मैच से की थी। जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज भी उसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ। उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 2788 रन, 94 वनडे मैचों में 2569 रन और 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2020 रन बनाए हैं। उनके नाम 9 अंतरराष्ट्रीय शतक और 40 अर्धशतक दर्ज हैं। वो कुछ समय तक कप्तानी भी कर चुके हैं।

कई रिकॉर्ड्स हैं लिटन के नामImage Credit : Instagram04 / 08

कई रिकॉर्ड्स हैं लिटन के नाम

बांग्लादेश क्रिकेट के इस हिंदू क्रिकेटर के नाम वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी वनडे पारी (176 रन) दर्ज है। इसके अलावा सितंबर 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने 12 शिकार किए जो बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में किसी भी विकेटकीपर का टेस्ट सीरीज में रिकॉर्ड है।

चैंपियंस ट्रॉफी से क्यों किया बाहरImage Credit : Instagram05 / 08

चैंपियंस ट्रॉफी से क्यों किया बाहर

लिटन दास को हाल में हुई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम में जगह नहीं दी गई थी। बांग्लादेश में पिछले कुछ समय में सत्ता परिवर्तन के बाद काफी हिंदू विरोधी गतिविधियां हुई थीं और कुछ लोगों का मानना है कि इसी वजह से उनको टीम से बाहर किया गया। हालांकि लिटन का खुद कहना है कि उनका फॉर्म खराब चल रहा था इसलिए उनको टीम से बाहर किया था।

लिटन की खूबसूरत हमसफरImage Credit : Instagram06 / 08

लिटन की खूबसूरत हमसफर

लिटन दास की पत्नी देवश्री बिस्वास सोंचिता भी एक हिंदू हैं और बांग्लादेश में रहती हैं। दोनों बहुत लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और डेट कर रहे थे। देवश्री बहुत ज्यादा सोशल नहीं हैं इसलिए लिटन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होने के बावजूद सगाई तक इस रिश्ते को सबकी नजरों से दूर रखा था। देवश्री काफी पढ़ी-लिखी हैं और पेशे से आर्टिस्ट हैं।

दोनों के घर आई नन्ही परीImage Credit : Instagram07 / 08

दोनों के घर आई नन्ही परी

लिटन दास और देवश्री के परिवार में नवंबर 2023 में बेटी के रूप में एक नया सदस्य जुड़ गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। लिटन और देवश्री को घूमने का काफी शौक है जिसकी फोटोज वे फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं।

2019 में हुई शादीImage Credit : Instagram08 / 08

2019 में हुई शादी

देवश्री और लिटन ने आखिरकार 28 जुलाई 2019 को शादी की। उनकी शादी एक बड़ा इवेंट था जो काफी चर्चा में रहा। शादी में परिवार व दोस्तों के अलावा कई हस्तियां और क्रिकेट जगत के लोग शामिल हुए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!