हार्दिक पांड्या ने छक्कों का शतक पूरा कर टी20 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

​Hardik Pandya Hundred T20i Sixes: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन कटक के बराबती स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी के हीरो हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने ऐसे शॉट खेले जिसे हर कोई देखता रह गया। हार्दिक एक खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं जिसमें कुछ दिग्गज ही अपनी जगह बना पाए हैं।

Authored by: SIddharth Sharma Updated Dec 9 2025, 21:31 IST
हार्दिक की विस्फोटक पारी01 / 08

हार्दिक की विस्फोटक पारी

​द.अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक पारी खेली। हार्दिक ने केवल 28 गेंदों पर 59 रन बनाए और नॉटआउट रहे।​

25 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतकImage Credit : AP/BCCI02 / 08

25 गेंदों पर पूरा किया अर्धशतक

​हार्दिक पांड्या ने केवल 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। हार्दिक ने इस दौरान छक्कों की झड़ी भी लगा दी और टीम को आगे की ओर ले गए।​

भारत फिर हारा टॉसImage Credit : AP/BCCI03 / 08

भारत फिर हारा टॉस

मैच की बात करें तो इसमें एक बार फिर से भारतीय टीम टॉस हार गई और द.अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला कर लिया।​

भारत की खराब शुरुआतImage Credit : AP/BCCI04 / 08

भारत की खराब शुरुआत

भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम ने 7 ओवर में ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए और स्कोर केवल 48 तक पहुंचा था। इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और अभिषेक सस्ते में चले गए थे।​

हार्दिक ने संभाली पारीImage Credit : AP/BCCI05 / 08

हार्दिक ने संभाली पारी

हार्दिक पांड्या ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी को संभाला और तेजी से खेलते हुए टीम के स्कोर को 175 रनों तक लेकर चले गए। हार्दिक का अंत में जितेश ने भी साथ निभाया।​

हार्दिक ने पूरे किए 100 छक्केImage Credit : AP/BCCI06 / 08

हार्दिक ने पूरे किए 100 छक्के

​हार्दिक पांड्या ने इस मैच में एक खास कीर्तिमान हासिल कर लिया। वे टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।​

टॉप पर रोहित शर्माImage Credit : AP/BCCI07 / 08

टॉप पर रोहित शर्मा

​भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास है। रोहित शर्मा 205 छक्के जड़ चुके हैं।​

हार्दिक ने रचा इतिहासImage Credit : AP/BCCI08 / 08

हार्दिक ने रचा इतिहास

​हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!