आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुए। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने 146 रन बनाए।
विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। टारगेट चेज करने के दौरान वह इंपैक्ट सब के रूप में मैदान पर उतरे। आईपीएल में यह पहली बार रहा जब विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई और उन्होंने इंपैक्ट सब के रूप में बल्लेबाजी की।
टारगेट का पीछा करते हुए आरसीबी ने 9 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। फिल सॉल्ट 7 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के खिलाफ अपनी स्ट्राइक रेट से परेशान हुए विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 57 रन की साझेदारी की।
देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े विराट तूफानी बल्लेबाजी करते हुए। उन्होंने रजत पाटीदार के साथ 20 रन की साझेदारी की। वह अपने अर्धशतक के बेहद करीब थे।
वह 33 गेंद पर 49 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी आवेश खान की स्लोवर फुलटॉस गेंद को स्ट्रेट शॉट खेलने गए। वह मिस कर गए और लॉन्ग ऑन पर खड़े निकोलस पूरन ने आसान सा कैच लपका। वह 34 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
आईपीएल के 19 साल के इतिहास में यह पहला मौका था, जब विराट कोहली 49 रन के स्कोर पर आउट हुए। इससे पहले विराट आईपीएल में कभी भी 49 के स्कोर पर नहीं आउट हुए थे।
विराट के नाम आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट ने 65 बार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, 73 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है। विराट ने आईपीएल में सर्वाधिक 8 शतक जड़े हैं।