कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार को रनों की बारिश हुई। सनराजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने जमकर गेंदबाजों की कुटाई की। इसके बाद केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने अपना रौद्र रूप दिखाया।
227 हैदराबाद के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता ने तेज शुरुआत की। फिन एलेन ने डेविड पेन के एक ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। अपनी तूफानी पारी के चलते फिन एलेन ने रिकॉर्ड बना दिया।
फिन एलेन ने डेविड पेन के ओवर में तूफानी बल्लेबाजी की। फिन ने 4,4,6,6,4 की मदद से इस ओवर में कुल 24 रन बटोरे। यह किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा आईपीएल की किसी पारी में बनाया गया सर्वाधिक रन रहा। इससे पहले सुनील नरेन ने साल 2018 में 21 रन बनाए थे।
पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। साल 2023 में जायसवाल ने पारी के पहले ओवर में 26 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर पृथ्वी शॉ का नाम दर्ज है। 2021 में शॉ ने 24 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर फिन एलेन काबिज हो गए हैं। चौथे नंबर पर 22 रन के साथ यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं। साल 2025 में यशस्वी ने यह कमाल किया था।
साल 2026 में फिन एलेन का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। अभी तक खेले गए 19 मुकाबले की 18 पारियों में 760 रन बना चुके हैं। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। एलेन अब तक कुल 54 छक्के जड़ चुके हैं। वह इस साल अभी तक टी20 में सर्वाधिक सिक्स जड़ने के मामले में पहले स्थान पर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी। इस मैच में 17 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे मैच में फिन एलेन को इम्पैक्ट सब के रूप में यूज किया। केकेआर के पास टिम साइफर्ट के रूप में एक और घातक हाथियार मौजूद है।
फिन एलेन 7 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कोलकाता की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि, अंगकृष रघुवंशी ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन, वह दुर्भाग्यपूर्ण तारीके से रन आउट हो गए। अंत में कोलकाता की टीम 161 रन बनाकर सिमट गई।