सानिया मिर्जा भारत की स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। सानिया ने टेनिस में कई बड़े खिताब जीते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीत चुकी हैं।
सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हुई थी। दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी। लेकिन साल के शुरुआत में सानिया और शोएब की तलाक की खबर सामने आई थी।
मोहम्मद शमी भारतीय टीम के सदस्य हैं। वे टीम के स्टार गेंदबाजों में से एक हैं। भारत की मेजबानी में 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी कर टीम के हीरो रहे थे।
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की 2012 में पहली बार मुलाकात हुई थी। करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 6 जून 2014 को शादी कर ली थी। हालांकि , अभी दोनों अलग रहते हैं।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की शादी को लेकर सानिया के पिता इमरान ने कहा कि यह सब बकवास है। वह उनसे मिली भी नहीं है।