डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ टी20 पारी

Dewals Brevis Creates World Record: ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 12 अगस्त 2025 को खेला जा रहा है। इस मैच में द.अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने शतक जड़ दिया है और एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Authored by: SIddharth Sharma Updated Aug 12 2025, 16:28 IST
​ब्रेविस की धमाकेदार पारी01 / 08

​ब्रेविस की धमाकेदार पारी

​डेवाल्ड ब्रेविस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में खबर लिखे जाने तक केवल 42 गेंदों पर 102 रन बना लिए हैं और चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी है।​

​ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉसImage Credit : Brevis instagram/ap/x02 / 08

​ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

​मैच की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है लेकिन उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि द.अफ्रीका ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है।​

​द.अफ्रीका की खराब शुरुआतImage Credit : Brevis instagram/ap/x03 / 08

​द.अफ्रीका की खराब शुरुआत

​द.अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और टीम की तरफ से एडन मारक्रम और रियान रिकल्टन पॉवरप्ले में ही आउट हो गए। इसके बाद टीम पहले 6 ओवर में केवल 50 रन बना पाई।​

​25 गेंदों पर जड़ा अर्धशतकImage Credit : Brevis instagram/ap/x04 / 08

​25 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

​डेवाल्ड ब्रेविस ने आते से ही प्रहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने केवल 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था। इस दौरान वे 4 छक्के भी जड़ चुके थे।​

​मेक्सवेल के उड़ाए होशImage Credit : Brevis instagram/ap/x05 / 08

​मेक्सवेल के उड़ाए होश

​ब्रेविस ने सबसे ज्यादा कुटाई ग्लेन मेक्सवेल की करी। उन्होंने 12वें ओवर में मेक्सवेल के खिलाफ 24 रन बना दिए जिसमें तीन छक्के शामिल थे।​

​स्टब्स के साथ शतकीय साझेदारीImage Credit : Brevis instagram/ap/x06 / 08

​स्टब्स के साथ शतकीय साझेदारी

डेवाल्ड ब्रेविस की इस पारी में ट्रिस्टन स्टब्स का भी हाथ रहा। उन्होंने डेवाल्ड के साथ शतकीय साझेदारी की और 31 रनों की दमदार पारी खेली।​

​ब्रेविस ने रचा इतिहासImage Credit : Brevis instagram/ap/x07 / 08

​ब्रेविस ने रचा इतिहास

​डेवाल्ड ब्रेविस द.अफ्रीका के लिए टी20ई में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी उम्र केवल 22 साल है।​

​केवल डेविड मिलर से पीछेImage Credit : Brevis instagram/ap/x08 / 08

​केवल डेविड मिलर से पीछे

डेवाल्ड ब्रेविस द.अफ्रीका के लिए सबसे तेज टी20ई शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 41 गेंदों पर शतक पूरी किया है वहीं इससे पहले डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!