सबसे ज्यादा IPL फाइनल खेलने वाली टॉप-5 टीम

Teams Appeared Most IPL final: आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम आरसीबी बन चुकी है और दूसरी टीम का फैसला रविवार 1 जून, 2025 को अहमदाबाद में मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई की नजर छठी खिताब पर है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं आईपीएल इतिहास में किन टीमों ने खेले हैं सबसे ज्यादा बार फाइनल?

Authored by: नवीन चौहानUpdated Jun 1 2025, 00:23 IST
चेन्नई सुपर किंग्स-1001 / 06

चेन्नई सुपर किंग्स-10

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के नाम सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 10 बार फाइनल में पहुंची और पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

​मुंबई इंडियन्स-602 / 06

​मुंबई इंडियन्स-6

मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल इतिहास में 6 बार फाइनल में पहुंची है और 5 बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में साल 2010 में मुंबई खिताबी जीत से चूक गई थी। इसके अलावा रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई पांच बार फाइनल में पहुंची और पांच बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। अगर रविवार को मुंबई पंजाब को दूसरे क्वालीफायर में मात देने में सफल हुई तो वो सातवीं बार फाइनल में पहुंचेगी।

​रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-403 / 06

​रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू-4

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल के इतिहास में तीसरी सबसे ज्यादा बार फाइनल में जगह बनाने वाली टीम है। आरसीबी की टीम 2009, 2011, 2016 के बाद 2025 में फाइनल में पहुंची है। एक बार भी आरसीबी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

​कोलकाता नाइट राइडर्स-404 / 06

​कोलकाता नाइट राइडर्स-4

आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। कोलकाता की टीम आईपीएल इतिहास में चार बार फाइनल में पहुंची और तीन बार खिताबी जीत हासिल करने में सफल रही। कोलकाता ने 2012, 2014, 2021 और 2024 में फाइनल में जगह बनाई। साल 2021 में इयोन मोर्गन की कप्तानी में केकेआर खिताब नहीं जीत सकी थी। जबकि 2012, 2014 और 2024 में उसके सिर पर खिताब सजा था।

सनराइजर्स हैदराबाद-305 / 06

सनराइजर्स हैदराबाद-3

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने के मामले में चौथे पायदान पर है। हैदराबाद 2016, 2018 और 2024 के फाइनल में पहुंची और साल 2016 में एकलौता खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

​गुजरात टाइटन्स-206 / 06

​गुजरात टाइटन्स-2

आईपीएल इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम गुजरात टाइटन्स है। गुजरात ने साल 2022 में खिताबी जीत के साथ शुरुआत की थी और 2023 में भी फाइनल में पहंची लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!