कोलकाता की टीम पिछले दो सीजन से संघर्ष कर रही है। श्रेयस अय्यर के कोलकाता से बाहर निकलने के बाद से यह टीम लगातार अच्छा नहीं कर पा रही है। इस बार भी टीम पर प्लेऑफ की रेस से बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है, लेकिन टीम के लिए अब भी इसके रास्ते बंद नहीं हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में कोलकाता और भी मजबूती के साथ उतरेगी। इस मुकाबले में केकेआर की ओर से मथिसा पथिराना खेलेंगे। पथिराना टीम से जुड़ चुके हैं और उन्होंने मैच से पहले प्रैक्टिस भी की थी।
कोलकाता की टीम लगातार दो मुकाबला जीत चुकी है। दोनों ही मैच रिंकू सिंह के कारण टीम जीत पाई है। लगातार दो जीत के साथ केकेआर वापस प्लेऑफ की रेस में आ गई है। केकेआर ने पहले राजस्थान को और फिर लखनऊ को सुपर ओवर में हराया।
वर्तमान में केकेआर की बात करें तो प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल टीम 8वें पोजिशन पर है। 8 मैच में 2 जीत और 5 हार के साथ 5 अंक जुटा चुकी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
2022 से जब से आईपीएल में 74 मैच हुए है तब से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 16 अंक चाहिए होते हैं। ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स को बाकी बचे मैच में 11 अंकों की दरकार है। इसके बिना उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुमकीन है।
कोलकाता नाईट राइडर्स के 6 मैच बचे हैं। 11 अंक के लिए उसे सभी 6 मैच जीतने होंगे। अगर कोलकाता की टीम बाकी बचे सभी 6 मुकाबले जीत लेती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
कोलकाता के बाकी बचे मैच की बात करें तो उसे 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से, 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स से, 13 मई को आरसीब से, 16 मई को गुजराता टाइटंस से, 20 मई को ंमुंबई इंडियंस से और 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है।
अगर केकेआर बाकी बचे 6 मैच में एक मैच हार भी जाती है तो उसके 15 अंक होंगे और प्लेऑफ की रेस में वो बनी रहेगी। बस उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना होगा। 2022 के बाद केवल एक बार ऐसा हुआ है जब 14 अंक के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंची है।