टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार गेंदबाजों की बात करें तो इस बार एक से बढ़कर एक गेंदबाज एक्शन में हैं। ये सभी गेंदबाज अपनी-अपनी टीमों के एक्स फैक्टर भी हैं। आज हम ऐसे ही कुछ गेंदबाजों के बारे में जानेंगे जो न केवल वर्ल्ड क्रिकेट में एक जाना-पहचाना नाम हैं, बल्कि अपनी टीम के एक्स फैक्टर हैं।
एक्स फैक्टर गेंदबाजों की लिस्ट में पहला नाम वरुण चक्रवर्ती का है। वह वर्तमान में नंबर वन टी20 गेंदबाज हैं। 2024 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वरुण टीम इंडिया के एक्स फैक्टर हैं। पहले मैच में यूएसए के खिलाफ उनके हाथ केवल 1 विकेट लगा था।
नंबर दो पर न्यूजीलैंड के गेंदबाज जैकब डफी हैं। रैंकिंग में फिलहाल डफी 5वें पायदान पर हैं। डफी इस फॉर्मेट में 5 अलग-अलग मौकों पर 4 बार फोर-फर ले चुके हैं।
इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा का है। रैंकिंग में हसरंगा छठे नंबर पर हैं। मिडिल ओवरों में विकेट चटकाने में माहिर इस फॉर्मेट में एलबीडब्ल्यू आउट करने के मामले में वह दूसरे सबसे सफल हैं। उन्होंने 36 'LBW आउट किए हैं।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशिद हैं। वह मौजूदा रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं। वह इंग्लैंड के एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 150 विकेट चटकाए हैं।
इस लिस्ट में 5वें नंबर पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। भारत के लिए दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बुमराह अपनी टीम के एक्स फैक्टर हैं। वह इस बार भी टीम इंडिया के लिए मैच विनर हैं।
इस लिस्ट में छठे नंबर पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद हैं। वह दुनिया के नंबर दो गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 रन देकर 6 विकेट लेकर अबरार ने सनसनी मचा दी थी। लेकिन इस वर्ल्ड कप में अब तक वह ऐसा कुछ कर नहीं पाए हैं।