अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में छक्कों का शतक 49वें मैच की 48वीं पारी में बल्लेबाजी करते हुए पूरा किया। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें दो छक्कों की दरकार थी। जो उन्होंने अपनी पारी में 22 रन के आंकड़े को छूते ही पूरा कर लिया। पारी के चौथे ओवर में साकिब महमूद की तीसरी गेंद पर अभिषेक ने अपने 100 छक्के पूरे किए।
अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम गेंद में 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि 785वीं गेंद में हासिल की। इससे पहले सबसे कम गेंद में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज था। लुईस ने 789 गेंद में 100 छक्के टी20आई में पूरे किए थे।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
अभिषेक सबसे कम पारी में इस मुकाम पर पहुंचने के मामले में दुनिया में वेस्टइंडीज के एविन लुईस के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। लुईस ने 42वीं पारी में 100 छक्के जड़े थे। वहीं अभिषेक को इसके लिए 48 पारियां खेलनी पड़ी। अभिषेक ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़कर भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। सूर्यकुमार यादव और क्रिस गेल ने 49-49 पारी में 100 छक्के अंतरराष्ट्रीय टी20 में पूरे किए थे। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीयों की सूची में पांचवें पायदान पर 100 छक्के पूरे करके पुहंच गए हैं। टी20आई में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय रोहित शर्मा(205) हैं। उनके बाद सूची में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव(179), तीसरे पर हार्दिक पांड्या(126), चौथे पर विराट कोहली (124) हैं। इसके बाद अभिषेक शर्मा 102* छक्कों के साथ काबिज हो गए हैं।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
अभिषेक शर्मा ने पहले टी20आई में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 20 गेंद में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा किया। यह उनके टी20आई करियर का 11वां अर्धशतक है। अभिषेक 24 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 4 छक्के जड़े।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में छठी बार अर्धशतक 20 या उससे कम गेंद में जड़ा है। जो कि फुल मेंबर नेशन के प्लेयर्स के लिए एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले पांच अर्धशतक के साथ भी अभिषेक पहले पायदान पर ही थे। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
अभिषेक शर्मा से बुधवार को ही ईशान किशन ने आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन का ताज छीन लिया था लेकिन आतिशी अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने एक बार फिर उसपर अपना दावा मजबूत कर दिया है। (फोटो क्रेेडिट BCCI X)