अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में छक्कों की बारिश करके रचा इतिहास

Abhishek Sharma Most Sixes in one Edition of Asia Cup: भारत ये युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में आतिशी बल्लेबाजी के बल पर नया इतिहास रच दिया है। अभिषेक एशिया कप के इतिहास में 41 साल के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ 24 सितंबर को खेले गए सुपर फोर राउंड के मुकाबले के दौरान 37 गेंद में 75 रन की आतिशी पारी के दौरान हासिल की।अभिषेक दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Sep 24 2025, 21:20 IST
अभिषेक ने 25 गेंद में जड़ा अर्धशतक01 / 08

अभिषेक ने 25 गेंद में जड़ा अर्धशतक

अभिषेक ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पारी के आठवें ओवर में 25 गेंद में अपना टूर्नामेंट में लगातार दूसरा और करियर का चौथा अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने इस दौरान 5 चौके और तीन छक्के जड़े। अभिषेक 37 गेंद में 75 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण रूप से रन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी के दौकान 6 चौके और 5 छक्के जड़े।

बनाया एशिया कप के छक्कों का नया रिकार्ड02 / 08

बनाया एशिया कप के छक्कों का नया रिकार्ड

अभिषेक ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ 3, पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप दौर के मुकाबले में 2, ओमान के खिलाफ 2, पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर राउंड में 5 छक्के जड़े थे। उनके खाते में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले 12 छक्के दर्ज थे। जैसे ही उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी में तीसरा छक्का जड़ा वो 15 छक्के के साथ एशिया कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।​

तोड़ा सनथ जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड03 / 08

तोड़ा सनथ जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने साल 2008 में एशिया कप में कुल 14 छक्के जड़े थे।

रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे04 / 08

रोहित शर्मा को भी छोड़ा पीछे

​अभिषेक ने एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। रोहित ने साल 2018 में एशिया कप में 13 छक्के जड़े थे। अभिषेक ने अपने बल्ले के बल पर हिटमैन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

खेली लगातार पांचवीं 30+ रन की पारी05 / 08

खेली लगातार पांचवीं 30+ रन की पारी

​अभिषेक शर्मा ने एशिया कप में शानदार फॉर्म को बांग्लादेश के खिलाफ भी जारी रखा और लगातार पांचवीं 30 रन से ज्यादा की पारी खेली। उन्होंने टूर्नामेंट के शुरुआत यूएई के खिलाफ 30(16) रन की पारी के साथ की था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 31(13), ओमान के खिलाफ 38(15) और पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर राउंड में 74(39) रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 75(37) रन बनाए।

टूर्नामेंट में शानदार रहा है प्रदर्शन06 / 08

टूर्नामेंट में शानदार रहा है प्रदर्शन

​अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बल पर टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अबतक खेले 5 मैच की 5 पारी में 49.60 औसत और 206.66 के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं और रनों की रेस में पहले पायदान पर काबिज हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली 75 रन की पारी उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी बन गई।अभिषेक ने टूर्नामेंट में अबतक 2 अर्धशतक जड़े हैं और 17 छक्कों के साथ 23 चौके भी जड़े हैं।

बने 900+ रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले प्लेयर07 / 08

बने 900+ रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले प्लेयर

बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी टी20 रैकिंग में अभिषेक पहले पायदान पर मजबूती से काबिज हो गए हैं। वो टी20 में 900 से ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले दुनिया के पांचवें और तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस पारी के बल पर वो टी20 रैंकिंग के इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग प्वाइंट हासिल करने वाले प्लेयर बन सकते हैं। ये रिकॉर्ड इंग्लैंड डेविड मलान(919) के नाम दर्ज है। वहीं भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 909 रेटिंग प्वाइंट हासिल किए थे।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के हैं दावेदार08 / 08

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के हैं दावेदार

अभिषेक ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर एशिया कप 2025 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड पर अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!