Basant Panchami Par Kya Karein: बसंत पंचमी का पर्व माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। यह प्रकृति प्रेम को दर्शाने वाला त्योहार है। यह दिन मां सरस्वती की पूजा को समर्पित है। इसे भारतीय वैलेंटाइंस डे भी कहा जाता है। 2024 में हालांकि बसंत पंचमी और वैलेंटाइंस डे एक ही तारीख यानी 14 फरवरी को मनाए जा रहे हैं। यहां जानें बसंत पंचमी पर क्या करना चाहिए।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। यह बुद्धि, विद्या और वाणी की देवी हैं। इससे राहु दोष भी समाप्त हो जाते हैं।
इस दिन पढ़ाई से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। किताबें, कलम, दवात की भी पूजा होती है।
बसंत पंचमी के लिए पीला रंग शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा में भी इसी रंग को धारण करें।
इस दिन घरों में पीला प्रसाद बनाने की भी परंपरा है। पीले चावल, पीले लड्डू आदि का भोग मां सरस्वती को लगाएं।