घर पर पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा समुद्री नमक जरूर मिला लें। नमक मिलाकर पोछा लगाने से घर से नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, फिटकरी का एक काम यह भी है कि यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। इसके पानी में डालकर पोछा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है।
पोछा लगाते समय ऐसा कपड़ा ना इस्तेमाल करें जो बहुत पुराना हो या जिसमें मिट्टी लगी हो। पोछा हमेशा साफ कपड़े और साफ पानी से लगाना चाहिए।
गुरुवार, मंगलवार और रविवार के दिन पानी में नमक डालकर पोछा न लगाएं। ऐसा करने से इसका उल्टा असर होता है।
पोछा लगाने की शुरुआत उत्तर दिशा से करें और इसके बाद पूरे घर में पोछा लगाएं। इस तरह से पोछा लगाना बहुत शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। फिटकरी को पोछे के पानी में मिलाया जाएगा, तो नकारात्मक ऊर्जा कम होगी।