चांदी काटेंगे इन 5 राशियों लोग, मिथुन में बन गया है गजलक्ष्मी राजयोग

Gajalakshmi Yoga 2026 : दैत्यगुरु शुक्र ने 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने यहां पहले से मौजूद देवगुरु बृहस्पति के साथ युति बना ली है। इससे गजलक्ष्मी योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 16 2026, 17:40 IST
शुक्र और गुरु की बनी युति01 / 08

शुक्र और गुरु की बनी युति

Gajalakshmi Yoga 2026 : दैत्य गुरु शुक्र देव ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति देव मौजूद हैं। शुक्र और गुरु की इस युति से बेहद शुभ माने जाने वाले गजलक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में यह योग धन, सुख, वैभव, प्रतिष्ठा और आर्थिक उन्नति देने वाला माना जाता है।शुक्र 8 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि गुरु 2 जून तक यहां गोचर करेंगे। ऐसे में गजलक्ष्मी योग का प्रभाव 2 जून 2026 तक विशेष रूप से देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, बिजनेस, धन लाभ और पारिवारिक सुख के मामलों में बड़ा फायदा मिल सकता है।

​क्या होता है गजलक्ष्मी योग?​02 / 08

​क्या होता है गजलक्ष्मी योग?​

ज्योतिष में जब गुरु और शुक्र जैसे शुभ ग्रह एक साथ आते हैं तो यह योग आर्थिक समृद्धि, ऐश्वर्य, सामाजिक प्रतिष्ठा और जीवन में सुविधाओं को बढ़ाने वाला माना जाता है। गुरु ज्ञान, भाग्य और विस्तार के कारक हैं, जबकि शुक्र भौतिक सुख, धन, आकर्षण, प्रेम और विलासिता के ग्रह माने जाते हैं। इन दोनों की युति कई मामलों में व्यक्ति को अचानक लाभ और अवसर दिला सकती है।

​मिथुन राशि में ग्रहों की स्थिति क्यों खास है?​03 / 08

​मिथुन राशि में ग्रहों की स्थिति क्यों खास है?​

मिथुन राशि बुध की राशि मानी जाती है। यह संचार, व्यापार, बुद्धिमत्ता, नेटवर्किंग और नए अवसरों से जुड़ी हुई राशि है। ऐसे में गुरु और शुक्र की युति यहां व्यापार, मीडिया, शिक्षा, मार्केटिंग, आईटी, लेखन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी मानी जा रही है। अब जानते हैं कि यह गजलक्ष्मी योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है।

​मिथुन राशि​04 / 08

​मिथुन राशि​

गजलक्ष्मी योग का सबसे ज्यादा लाभ मिथुन राशि वालों को मिल सकता है। यह योग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नए क्लाइंट और कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। सोशल लाइफ और नेटवर्किंग का दायरा भी बढ़ेगा। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

​कन्या राशि​05 / 08

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह योग करियर और प्रोफेशन के मामले में बेहद शुभ माना जा रहा है। नौकरी में बड़े अवसर मिल सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। जो लोग बिजनेस करते हैं उन्हें विस्तार का मौका मिल सकता है। नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से यह समय पहले से बेहतर रहेगा।

​तुला राशि​06 / 08

​तुला राशि​

गजलक्ष्मी योग तुला राशि वालों के लिए भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। यात्राओं से लाभ मिलने की संभावना है और परिवार में खुशियों का माहौल बना रह सकता है।

​धनु राशि​07 / 08

​धनु राशि​

धनु राशि वालों के लिए यह योग साझेदारी और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ मिल सकता है। विवाहित लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर में अचानक लाभ या नई डील मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

​कुंभ राशि​08 / 08

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग रचनात्मक कार्यों और निवेश में लाभ देने वाला साबित हो सकता है। शेयर बाजार, मीडिया, कला, फिल्म, लेखन और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं और नए निवेश भविष्य में लाभ दे सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!