अधिकतर लोग सीढ़ियों के नीचे कुछ भी रख देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सीढ़ियों के नीचे कुछ भी रखने से वास्तु दोष पैदा होता है। जिससे घर-परिवार की तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है। जानिए सीढ़ियों के नीचे क्या रख सकते हैं और क्या नहीं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कूड़ेदान रखना अशुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में भारी वास्तु दोष लग सकता है जिससे परिवार में तनाव का माहौल उत्पन्न हो सकता है। अगर आप सीढ़ियों के नीचे कचरा रखते हैं तो घर की आर्थिक तंगी भी बिगड़ सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे नल कभी नहीं लगवाना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
सीढ़ियों के नीचे पूजा घर भी नहीं होना चाहिए क्योंकि ये बहुत बड़ा वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसका एक कारण ये भी है कि सीढ़ियों के ऊपर हम पैर रखकर चढ़ते-उतरते हैं। ऐसे में उसके ठीक नीचे पूजा घर होने से भगवान का अपमान हो सकता है। यही कारण है कि भूलकर भी मंदिर सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे बाथरूम होने से मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और घर में अशांति उत्पन्न हो सकती है।
सीढ़ियों के नीचे भारी सामान और कबाड़ की चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। इससे जीवन में रुकावटें, आर्थिक तंगी और अस्थिरता आ सकती है।
सीढ़ियों के नीचे पानी से संबंधित वस्तुएं रखने से धन हानि और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसके नीचे एक्वेरियम भी नहीं रखना चाहिए।
सीढ़ियों के नीचे रसोई बनाना भी अशुभ माना जाता है। कहते हैं इससे परिवार के स्वास्थ्य और आपसी रिश्तों पर बुरा असर पड़ सकता है।
अगर यह स्थान खाली नहीं छोड़ सकते, तो आप हल्का स्टोरेज जैसे किताबें, फाइलें या हल्का सामान या फिर शोकेस, डेकोर या प्लांट्स (सूखे पौधे नहीं) रख सकते हैं। इसके अलावा इस स्थान पर अच्छी लाइटिंग और वेंटिलेशन का ध्यान जरूर रखें।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)