ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। जब भी इस ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलता है। 2025 में कर्मफल दाता शनि देव मीन राशि में प्रवेश करने जा रहा है। शनि का ये गोचर 29 मार्च 2025 में होगा। शनि के मीन राशि में गोचर शुरू करते ही कुछ राशि वालों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
शनि के मीन राशि में गोचर करने से मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इस दौरान आपको अपने जीवन में ढेरों समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक से खर्च बढ़ जाएंगे। धन हानि भी हो सकती है। इस दौरान कोई कीमती वस्तु खोने का डर रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में कमी आएगी। किसी भी काम में सफलता पाना मुश्किल हो जाएगा। परिवार का माहौल खराब रहेगा। नौकरी में दबाव महसूस होगा। खर्च अचानक से बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन राशि वालों को करियर में परेशानी आएगी। अचानक से खर्च बढ़ जाएंगे। बचत की संभावना कम है। स्वास्थ्य मामलों पर पैसा खर्च हो सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत होगी।
शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता। कार्यक्षेत्र में आपको देरों परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में मन कम लगेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी परेशानी आएगी।
शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार के व्रत रखें। साथ ही इस दिन शनि मंदिर जरूर जाएं और जरूरतमंदों को दान दें।