मोटा पैसा कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, न्यायाधीश और राजकुमार ने बना लिया लाभ योग

Budh Shani Yog 2026 : बुध और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं, इससे बेहद शुभ त्रिएकादश योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं, जिनको इससे लाभ मिलेगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 23 2026, 08:13 IST
शनि और बुध ने बनाया त्रिएकादश योग01 / 06

शनि और बुध ने बनाया त्रिएकादश योग

Budh Shani Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की विशेष स्थिति और उनके बीच बनने वाले कोणीय संबंध व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। 22 मई 2026 की रात 11 बजकर 30 मिनट पर बुध और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं। इस विशेष स्थिति से दोनों ग्रहों के बीच लाभ/त्रिएकादश योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को करियर, बिजनेस, धन लाभ और योजनाओं में सफलता देने वाला माना जाता है। इस दौरान बुध वृषभ राशि में स्थित हैं, जबकि शनि मीन राशि में हैं। बुध बुद्धि, व्यापार, वाणी, कम्युनिकेशन और निर्णय क्षमता के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं शनि कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय के ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह शुभ संबंध बनाते हैं, तो व्यक्ति को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने लगता है। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए यह योग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस योग से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

​वृषभ राशि​02 / 06

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग आत्मविश्वास और आर्थिक उन्नति देने वाला माना जा रहा है। बुध आपकी राशि में स्थित हैं, जिससे वाणी और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ के संकेत हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

​मिथुन राशि​03 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं और शनि के साथ बना यह संबंध आर्थिक मामलों में लाभ दिला सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील या नए क्लाइंट मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

​कन्या राशि​04 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह योग करियर और बिजनेस में नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। बुध आपकी राशि के भी स्वामी हैं, इसलिए इस योग का प्रभाव अधिक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

​मकर राशि​05 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए बुध और शनि का यह संबंध आर्थिक मजबूती देने वाला माना जा रहा है। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं और बुध के साथ बना यह योग कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। बिजनेस में रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। नौकरी में सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नई आय के स्रोत बनने के योग हैं। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

​कुम्भ राशि​06 / 06

​कुम्भ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं और बुध के साथ बना यह शुभ संबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी परिवर्तन का विचार कर रहे लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार के योग हैं। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!