इन 6 राशियों के लोग बन सकते हैं करोड़पति, अपने घर में आ चुके हैं सेनापति

Mangal Gochar 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी राशि मेष में गोचर कर लिया है। इसके चलते कुछ राशि वालों भारी धनलाभ होने की पक्की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां है, जिनको लाभ होगा?

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 11 2026, 16:03 IST
अपने घर में आ गए मंगल01 / 07

अपने घर में आ गए मंगल

Mangal Gochar 2026 : 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल ने अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर लिया है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, सेना, तकनीक, नेतृत्व और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना जाता है। जब मंगल अपनी ही राशि मेष में आते हैं तो उनका प्रभाव बेहद शक्तिशाली हो जाता है। मेष राशि में मंगल का गोचर व्यक्ति के भीतर ऊर्जा, तेजी, निर्णय क्षमता और जोखिम लेने की ताकत बढ़ाता है। हालांकि यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि मंगल का यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और उन्हें क्या लाभ मिल सकते हैं।

​मेष राशि​02 / 07

​मेष राशि​

मंगल का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। यह गोचर आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को मजबूत करेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी और बिजनेस में आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं या करियर में बड़ा कदम उठाने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। स्पोर्ट्स, पुलिस, सेना, टेक्निकल और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। हालांकि गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा, क्योंकि मंगल की अधिक ऊर्जा कभी-कभी विवाद भी बढ़ा सकती है।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मंगल का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे। मित्रों और नेटवर्किंग से लाभ मिलने के संकेत हैं। जो लोग डिजिटल, मीडिया, मार्केटिंग या कम्युनिकेशन क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा।

​सिंह राशि​04 / 07

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला माना जा रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। उच्च शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा।पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।

​तुला राशि​05 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर साझेदारी और संबंधों के मामले में महत्वपूर्ण रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है। अगर लंबे समय से कोई कानूनी मामला या विवाद चल रहा था तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। विवाहित जीवन में ऊर्जा और उत्साह बढ़ेगा। जो लोग बिजनेस में नई डील या कॉन्ट्रैक्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि रिश्तों में अहंकार से बचना जरूरी रहेगा।

​धनु राशि​06 / 07

​धनु राशि​

धनु राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। यह समय करियर, शिक्षा और प्रेम संबंधों के लिए सकारात्मक रहेगा। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर मार्केट और निवेश से जुड़े लोगों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा।

​कुंभ राशि​07 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर साहस और पराक्रम बढ़ाने वाला रहेगा। आपके संचार कौशल में सुधार होगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। मार्केटिंग, मीडिया, सेल्स, लेखन और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्राओं से लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!