इन 5 राशियों को भारी लाभ तय, मंगल ने बदल लिया नक्षत्र

Mangal Gochar Rohini Nakshatra 2026 : ग्रहों के सेनापति मंगल रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर गए हैं। इस गोचर से कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे खुशनसीब राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jul 5 2026, 11:46 IST
रोहिणी नक्षत्र में पहुंचे मंगल01 / 06

रोहिणी नक्षत्र में पहुंचे मंगल

Mangal Gochar Rohini Nakshatra 2026 : वैदिक ज्योतिष में मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, पराक्रम, नेतृत्व, संपत्ति और कर्म का कारक ग्रह माना जाता है। जब मंगल किसी शुभ और वृद्धि देने वाले नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव केवल साहस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि करियर, धन, संपत्ति, व्यापार और जीवन की प्रगति पर भी दिखाई देता है। 5 जुलाई 2026 की सुबह 12 बजकर 1 मिनट पर मंगल वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। रोहिणी नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है, जिसे 27 नक्षत्रों में सबसे समृद्धि देने वाले नक्षत्रों में गिना जाता है। यह नक्षत्र विकास, धन, कृषि, भूमि, वैभव और रचनात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंगल की ऊर्जा को स्थिर दिशा मिलेगी, जिससे कई राशियों के लोगों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहने वाला है।

​वृषभ राशि​02 / 06

​वृषभ राशि​

मंगल आपकी ही राशि में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आत्मविश्वास और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। भूमि, भवन, वाहन या निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

​कर्क राशि​03 / 06

​कर्क राशि​

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ भाव को मजबूत करेगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। व्यापार में नए संपर्क लाभ देंगे और रुका हुआ धन मिलने के योग बन सकते हैं। मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें अच्छी सफलता मिल सकती है।

​कन्या राशि​04 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्य को मजबूत करेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और विदेश, उच्च शिक्षा या लंबी यात्रा से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

​वृश्चिक राशि​05 / 06

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं। इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष महत्व रखता है। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिल सकता है और व्यापार विस्तार के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं में कमी आ सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिरता आने के संकेत हैं।

​मकर राशि​06 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव को सक्रिय करेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, निवेश और संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रह सकता है। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!