घर के ईशान कोण में रखें ये खास चीजें, धन- धान्य से भर जाएगा घर

वास्तु शास्त्र में घर के ईशान कोण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिशा में कोई भी चीज रखने से पहले हमें वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार ईशान कोण में किन चीजों को रखना शुभ होता है।

Authored by: जयंती झाUpdated Dec 11 2024, 12:38 IST
वास्तु शास्त्रImage Credit : Social01 / 06

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अंतर्गत घर के 8 कोणें के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसमें से ईशान कोण को बहुत ही खास माना गया है। ईशान कोण घर की उत्तर पूर्व की दिशा मानी जाती है। ये दिशा देवताओं के दिशा मानी जाती है, इस कारण इस दिशा में कुछ भी सामान रखने से पहले वास्तु नियम का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें ईशान कोण में किन चीजों को रखने से घर में बरकत आती है।

पानी का मटकाImage Credit : Social02 / 06

पानी का मटका

घर के ईशान कोण में आप पानी से भरा मटका रख सकते हैं। मटका रखने के लिए ये दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में पानी का सोर्स रखने से जल की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

क्रिस्टलImage Credit : Social03 / 06

क्रिस्टल

ईशान कोण को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है, इसलिए इस स्थान पर आप क्रिस्टल का कोई सामान रख सकते हैं। क्रिस्टल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख, समृद्धि के द्वारा खुलते हैं।

मंदिरImage Credit : Social04 / 06

मंदिर

घर के ईशान कोण में हमेशा पूजा घर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में इस दिशा में ही मंदिर को रखना चाहिए। इस दिशा में मंदिर रखने से भगवान की कृपा सदा बना रहती है और कभी भी आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

शंखImage Credit : Social05 / 06

शंख

शंख को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है। शंख को जल से भरकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर ईशान कोण में रख दें। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहेगी।

खूबसूरत पेंटिंगImage Credit : Social06 / 06

खूबसूरत पेंटिंग

घर की सुख समृद्धि बढ़ाने के लिए आप ईशान कोण पर कोई खूबसूरत पेंटिंग लगा सकते हैं। इस दिशा में पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है। इस दिशा को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!