जया किशोरी का असली नाम क्या है? किसके कहने पर बदली अपनी पहचान

Jaya Kishori Real Name: मशहूर कथावाचिका जया किशोरी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इनके फॉलोअर्स इनके जीवन से जुड़ी हर एक बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जया किशोरी का असली नाम क्या है और किस कारण उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 15 2024, 08:06 IST
जया किशोरी का असली नामImage Credit : Facebook01 / 05

जया किशोरी का असली नाम

आज जया किशोरी के नाम से अपनी पहचान बनाने वालीं भारत की लोकप्रिय कथावाचिका पहले किसी और नाम से जानी जाती थीं। लेकिन अध्यात्म के सफर में एक मोड़ ऐसा आया जब उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। जया किशोरी को ये नया नाम इतना सूट किया कि उनकी पॉपुलैरिटी इसके चलते और भी ज्यादा बढ़ती चली गई। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि जया किशोरी का असली नाम क्या था।

जया किशोरी से पहले इस नाम से पुकारते थे लोगImage Credit : Facebook02 / 05

जया किशोरी से पहले इस नाम से पुकारते थे लोग

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा था। लेकिन आज लोग उन्हें जया किशोरी के नाम से ही जानते हैं। बहुत ही कम लोगों को उनके इस असली नाम के बारे में पता है।

इसलिए बदलना पड़ा नामImage Credit : Facebook03 / 05

इसलिए बदलना पड़ा नाम

जया शर्मा के जया किशोरी बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल जया किशोरी श्री कृष्ण की बड़ी भक्त थीं और वे उन्हें राधा रानी की तरह ही पूजती थीं। श्री कृष्ण के प्रति उनके असीम प्रेम और भक्ति को देखते हुए पंडित गोविंद राम मिश्र ने अपनी शिष्या का नाम जया शर्मा से जया किशोरी रख दिया। किशोरी श्री राधा रानी को कहते हैं। (Shradh Start Date 2024)

फेमस कथावाचिका हैं जया किशोरीImage Credit : Facebook04 / 05

फेमस कथावाचिका हैं जया किशोरी

जया किशोरी के गुरु पंडित गोविंद राम मिश्र द्वारा दिया गया ये नाम उन्हें ऐसा सूट किया कि उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। जया किशोरी की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उन्हें करोड़ों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं।

कम उम्र में ही बन गईं आध्यात्मिक गुरुImage Credit : Facebook05 / 05

कम उम्र में ही बन गईं आध्यात्मिक गुरु

जया किशोरी ने अपने परिवार में बचपन से ही भक्ति का माहौल देखा था यही वजह है कि उन्होंने कम उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुन लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!