वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किचन में कूड़ेदान नहीं रख्नना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप किचन में कूड़ेदान रखती हैं तो घर की नकारात्मक ऊर्जा आपके किचन में प्रवेश करती है।
घर के किचन में आपको कभी भी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए। इन पौधों को किचन में रखने से किचन में नकारात्मकता आती है। सूखे पौधे रखने से घर में दिक्कतें आने लगती है।
आपको किचन में खराब बिजली के उपकरण नहीं रखने चाहिए। यदि किचन में कोई उपकरण उपयोग में नहीं है या खराब है, तो सक्रिय और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह बनाए रखने के लिए उसकी मरम्मत कराएं या उसे घर से बाहर निकाल दें।
किचन में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। किचन में झाड़ू रखने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
टूटे या चिटके हुए बर्तन घर के किचन में रखना अशुभ माना जाता है । घर के किचन में टूटे हुए बर्तन रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप टूटे हुए बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर दें।
रसोईघर में ही बैठकर खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से राहु और केतु का प्रभाव कम या न के बाराबर होता है।