Diwali calendar 2024: दीवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है और ये पर्व भाई दूज तक चलता है। पांच दिनों तक चलने वाला ये पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं दीवाली त्योहार के सारे तिथियों के बारे में।
इस साल धनतेरस त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन धन्वंतरि भगवान की पूजा की जाती है।
इस साल छोटी दीवाली 30 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर दोपहर 03.52 पर शुरू होकर 1 नवंबर को शाम 06.16 तक रहेगी। ऐसे में इस साल दीवाली 31 अक्तूबर 2024 को मनाई जाएगी।
इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।
3 नवंबर 2024 को भाई दूज मनाई जाएगी। इस दिन बहने अपने भाई को तिलक कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।