इन 6 बर्थडेट्स वालों की आज बढ़ेगी आमदनी, होगा दोगुना लाभ

अंकज्योतिष के अनुसार 2 अप्रैल 2026 का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। अंक 2 चंद्रमा का माना जाता है। इस कारण महीने की कुछ तारीखों में जन्मे लोगों को आज बड़ा लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन हैं?

Authored by: सुजीत जी महाराजUpdated Apr 2 2026, 10:36 IST
2 अप्रैल 2026 का अंकफल01 / 10

2 अप्रैल 2026 का अंकफल

आज 02 अप्रैल 2026 है। अंक 02 मन, धर्म, धन, वैभव और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। यह अंक बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है और ग्लैमर, प्रसिद्धि तथा सामाजिक मान-सम्मान का कारक भी है। आज का भाग्यांक 07 है, जिसका स्वामी ग्रह केतु है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। सूर्य, गुरु और चंद्रमा परम मित्र हैं, जबकि सूर्य और शनि मित्र नहीं हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 और 09 हैं।

​मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग) 02 / 10

​मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्यांक 07 के प्रभाव से पद परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करना लाभकारी रहेगा। शुभ रंग पीला और नारंगी है, भाग्य लगभग 60 प्रतिशत रहेगा।

​मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)​03 / 10

​मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)​

जॉब और व्यवसाय में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 और 06 वाले लोग व्यवसाय में सहयोग दे सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग हरा और नीला है, भाग्य लगभग 75 प्रतिशत है।

​मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)​04 / 10

​मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)​

गुरु और भाग्यस्वामी केतु जॉब में चुनौतियां दे सकते हैं, लेकिन व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। नेत्र विकार से परेशानी हो सकती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग बैगनी और आसमानी है। भाग्य लगभग 75 प्रतिशत रहेगा।

​मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)​05 / 10

​मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)​

भाग्यांक 07 का प्रभाव मैनेजमेंट, आईटी, बैंकिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 और 03 वालों से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सुंदरकांड का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग हरा और बैगनी है। भाग्य लगभग 70 प्रतिशत है।

​मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)​06 / 10

​मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)​

व्यवसाय में नामांक 04 और 06 वाले लोगों से लाभ होगा। जॉब में उन्नति और रुके कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य लगभग 75 प्रतिशत है।

​मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)​07 / 10

​मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)​

आज का दिन व्यवसाय में सफलता देने वाला है। भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा और जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। गजेंद्र मोक्ष का पाठ लाभकारी है। शुभ रंग नीला और सफेद है। भाग्य लगभग 85 प्रतिशत है।

​मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)​08 / 10

​मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)​

व्यवसाय में अपने कार्यों से संतुष्टि मिलेगी। जॉब में प्रमोशन या पद परिवर्तन के संकेत हैं। नेत्र रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग नीला और बैगनी है। भाग्य लगभग 75 प्रतिशत है।

​मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)​09 / 10

​मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)​

आज जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और चंद्रमा का प्रभाव जल्दी व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। उड़द और गुड़ का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग सफेद और बैगनी है। भाग्य लगभग 85 प्रतिशत है।

​मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)​10 / 10

​मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)​

जॉब और व्यवसाय में केतु और मंगल का सपोर्ट रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और सुख बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी रहेगा। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य लगभग 60 प्रतिशत है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!