छप्परफाड़ लाभ को रेडी हो जाएं ये 5 राशियां, कन्या में चंद्रमा का प्रवेश देगा पैसा ही पैसा

Chandra Gochar 2026 : 25 मई को चंद्रमा ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। अब चंद्रमा ढाई दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा के कन्या राशि में रहने से कुछ राशि वालों को भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 25 2026, 11:17 IST
कन्या में प्रवेश कर गए चंद्रमा01 / 07

कन्या में प्रवेश कर गए चंद्रमा

Chandra Gochar 2026 : 25 मई 2026 की सुबह 9 बजकर 6 मिनट पर चंद्रमा ने सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है। कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा, कम्युनिकेशन, हेल्थ और निर्णय क्षमता पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं के कारक ग्रह हैं, जबकि बुध बुद्धि और तर्क शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में यह गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। चंद्रमा लगभग ढाई दिन तक कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन, शिक्षा और रिश्तों में लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं।

​कन्या राशि में चंद्रमा का क्या प्रभाव होता है02 / 07

​कन्या राशि में चंद्रमा का क्या प्रभाव होता है

कन्या राशि पृथ्वी तत्व की राशि मानी जाती है। यह विश्लेषण, व्यवस्था, गणना और प्रैक्टिकल सोच का प्रतिनिधित्व करती है। जब चंद्रमा यहां आते हैं तो व्यक्ति भावनाओं से ज्यादा तर्क और प्लानिंग के आधार पर निर्णय लेने लगता है। इस दौरान लोग अपने काम को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने की इच्छा बढ़ेगी और मानसिक स्पष्टता भी बेहतर रहेगी।

​वृषभ राशि​03 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर पंचम भाव में रहेगा। प्रेम संबंध, शिक्षा और संतान पक्ष से जुड़ी खबरें सुखद रह सकती हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभ दे सकता है। क्रिएटिव फील्ड, कला, डिजाइनिंग और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।

​मिथुन राशि​04 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। परिवार से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। प्रॉपर्टी, वाहन या घर से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है। आईटी, मीडिया, बैंकिंग, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है।

​कन्या राशि​05 / 07

​कन्या राशि​

चंद्रमा का गोचर इसी राशि में होने से कन्या राशि वालों की मानसिक ऊर्जा मजबूत रहेगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। हेल्थ को लेकर चल रही चिंताएं भी कम हो सकती हैं। हालांकि ओवरथिंकिंग से बचने की जरूरत रहेगी।

​तुला राशि​06 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर तनाव कम करने वाला माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक उलझनें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। ध्यान, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी।

​मकर राशि​07 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य भाव में रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ काम की योजना बन सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है। करियर में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!