सफलता की कहानी लिखेंगे इन 5 राशियों के लोग, बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा अकूत धनलाभ

Budh Gochar 2026: 11 जून को बुध मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इससे लाभ होगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jun 10 2026, 15:09 IST
बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा महालाभ01 / 08

बुध का नक्षत्र परिवर्तन देगा महालाभ

Budh Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा और तर्क शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। 11 जून 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जबकि बुध इस समय अपनी ही राशि मिथुन में स्थित रहेंगे। ऐसे में बुध की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। ज्योतिषीय दृष्टि से जब बुध अपनी राशि में रहकर मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो व्यक्ति की निर्णय क्षमता, संवाद कौशल, व्यापारिक समझ और नई चीजें सीखने की क्षमता में वृद्धि देखने को मिल सकती है। खासतौर पर कुछ राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

मृगशिरा नक्षत्र में बुध देते हैं पॉजिटिव रिजल्ट02 / 08

मृगशिरा नक्षत्र में बुध देते हैं पॉजिटिव रिजल्ट

मृगशिरा नक्षत्र को खोज, जिज्ञासा, नई संभावनाओं और ज्ञान प्राप्ति का नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र का प्रतीक मृग अर्थात हिरण का सिर है, जो निरंतर कुछ नया तलाशने की प्रवृत्ति को दिखाता है। बुध स्वयं भी ज्ञान, शिक्षा और बौद्धिक क्षमता के ग्रह हैं। इस कारण यह गोचर नई योजनाओं, व्यवसायिक विस्तार, शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा सकता है।

​मिथुन राशि​03 / 08

​मिथुन राशि​

बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इसका सबसे सीधा लाभ मिथुन राशि वालों को मिल सकता है। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनने की संभावना रहेगी।

​सिंह राशि​04 / 08

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन लाभ और आय के क्षेत्र को मजबूत कर सकता है। लंबे समय से जिस आर्थिक लाभ की प्रतीक्षा थी, उसके संकेत मिल सकते हैं। नेटवर्किंग और संपर्कों से फायदा होने की संभावना है। दोस्तों या प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

​कन्या राशि​05 / 08

​कन्या राशि​

कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। ऐसे में यह गोचर करियर और प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए प्रोजेक्ट्स का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और रणनीति सफल हो सकती है।

​तुला राशि​06 / 08

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम दे सकता है। जो लोग विदेश जाने, उच्च अध्ययन करने या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलने से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना बनेगी।

​कुंभ राशि​07 / 08

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय रचनात्मक कार्यों, शिक्षा, लेखन, मीडिया और कला से जुड़े क्षेत्रों में सफलता देने वाला साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। लव रिलेशनशिप्स में भी सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। जो लोग कंटेंट, मार्केटिंग, मीडिया, लेखन या कम्युनिकेशन से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

​कब तक रहेगा प्रभाव​08 / 08

​कब तक रहेगा प्रभाव​

बुध 11 जून को मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और अगले नक्षत्र में जाने तक इसका प्रभाव बना रहेगा। विशेष रूप से जून के दूसरे और तीसरे सप्ताह में इसके परिणाम अधिक स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकते हैं। बुध अपनी ही राशि मिथुन में स्थित हैं, इसलिए इसका प्रभाव सामान्य से अधिक मजबूत माना जा रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!