इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम स्टार्ट, बुध का वृषभ में गोचर भरेगा तिजोरियां

Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू गया है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated May 16 2026, 07:22 IST
बुध ने किया वृषभ में प्रवेश01 / 07

बुध ने किया वृषभ में प्रवेश

Budh Gochar 2026 : ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। बुध अब 29 मई 2026 तक इसी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा, गणित, तर्क क्षमता, संचार और करियर का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं वृषभ राशि सुख, धन, स्थिरता और भौतिक सुविधाओं से जुड़ी मानी जाती है। ऐसे में बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और व्यापार में सफलता लेकर आ सकता है। खासतौर पर मीडिया, आईटी, मार्केटिंग, बैंकिंग, शिक्षा, लेखन, बिजनेस और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।आइए जानते हैं कि बुध का यह राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहने वाला है।

​वृषभ राशि​02 / 07

​वृषभ राशि​

यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है क्योंकि बुध आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन, सेल्स या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

बुध देव मिथुन राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। यह समय आत्मविश्लेषण और भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा रहेगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। जो लोग रिसर्च, लेखन, आईटी या टेक्निकल क्षेत्र में काम करते हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के नए स्रोत भी बनेंगे। मानसिक रूप से आप पहले से ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।

​सिंह राशि​04 / 07

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यवसाय में नई डील या बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। जो लोग राजनीति, प्रशासन, मीडिया या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी कार्यशैली की प्रशंसा हो सकती है।

​कन्या राशि​05 / 07

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के अवसर बन सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रह सकता है। यात्रा से भी लाभ मिलने के संकेत हैं।

​मकर राशि​06 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर आर्थिक मामलों में शुभ साबित हो सकता है। शेयर बाजार, ट्रेडिंग, मार्केटिंग और बिजनेस से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

​कुंभ राशि​07 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है।भूमि, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। माता के सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं। मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!