Budh Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्क शक्ति, कम्युनिकेशन, लेखन, शिक्षा और बिजनेस का कारक माना जाता है। 29 मई 2026 की सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का अपनी स्वराशि में आना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।मिथुन राशि बुध की स्वराशि है, इसलिए यहां बुध बेहद प्रभावशाली स्थिति में माने जाते हैं। इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। खासतौर पर करियर, व्यापार, शिक्षा, मीडिया, आईटी, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अहम माना जा रहा है।
जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है, तो उसकी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। बुध मिथुन राशि में तार्किक सोच, तेज बुद्धि, बोलचाल की क्षमता और निर्णय शक्ति को मजबूत करता है। इस दौरान लोग नई योजनाएं बनाएंगे, नेटवर्किंग बढ़ेगी और बिजनेस से जुड़े फैसलों में तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर मार्केट, मीडिया, लेखन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, शिक्षा और सेल्स सेक्टर से जुड़े लोगों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
बुध का गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए कामों में गति आ सकती है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट और कॉन्टैक्ट्स का फायदा मिलेगा। छात्रों के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है। कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होने से लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभ भाव में रहेगा। इससे आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। बिजनेस में फायदा हो सकता है और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। सोशल नेटवर्क और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जो लोग मीडिया, राजनीति, सोशल प्लेटफॉर्म या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि के स्वामी भी बुध ग्रह हैं। बुध का यह गोचर कन्या राशि वालों के कर्म भाव को सक्रिय करेगा। नौकरी और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रमोशन या नई भूमिका मिलने की संभावना बन सकती है। आईटी, बैंकिंग, मैनेजमेंट और अकाउंट्स से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर भाग्य भाव में रहेगा। इससे भाग्य का सहयोग बढ़ सकता है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा या किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है। जो लोग नई स्किल सीखना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अच्छा माना जा रहा है।
कुंभ राशि वालों के लिए बुध पंचम भाव में गोचर करेंगे। इससे क्रिएटिविटी और बुद्धि क्षमता बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में बातचीत बेहतर होगी। कंटेंट क्रिएशन, डिजाइनिंग, डिजिटल मीडिया और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है।