बेहद मासूम होते हैं इस मूलांक के लड़के, प्रेमिका के झूठ को भी मान लेते हैं सच

आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिस मूलांक के लड़के रिश्तों को दिल से निभाते हैं और प्यार में पूरी सच्चाई के साथ जुड़ते हैं। लेकिन बदले में इन्हें प्यार में धोखा मिलने की आशंका रहती है क्योंकि ये इतने सीधे होते हैं कि किसी का भी झूठ और फरेब नहीं जान पाते।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Jun 13 2025, 07:54 IST
बेहद मासूम होते हैंं मूलांक 2 के लड़केImage Credit : Canva01 / 07

बेहद मासूम होते हैंं मूलांक 2 के लड़के

हम बात कर रहे हैं मूलांक 2 के बारे में। जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक पर चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण इससे जुड़े लोग भावुक, कोमल स्वभाव और बेहद संवेदनशील होते हैं। लेकिन इनकी भावुकता कभी-कभी इनकी कमजोरी भी बन जाती है। ये अपने दिल की बात कहने में हिचकते हैं और कई बार अपने भाव छुपा लेते हैं। दूसरे इनकी मासूमियत का फायदा उठा लेते हैं, क्योंकि ये जल्दी से किसी के झूठ और फरेब को पहचान नहीं पाते।

 प्रेम में होते हैं बेहद सच्चेImage Credit : Canva02 / 07

प्रेम में होते हैं बेहद सच्चे

मूलांक 2 के लड़के जब किसी से प्यार करते हैं, तो पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते हैं। उन्हें झूठ, धोखा या छल-कपट समझ में नहीं आता।

दिल से सोचते हैं, दिमाग से नहींImage Credit : Canva03 / 07

दिल से सोचते हैं, दिमाग से नहीं

ये लोग हर बात को दिल से लगा लेते हैं। अगर प्रेमिका झूठ भी बोले, तो ये उसे सच मान बैठते हैं—क्योंकि इन्हें लगता है कि सब उतने ही सच्चे हैं जितने ये खुद हैं।

कई बार बनते हैं धोखे के शिकारImage Credit : Canva04 / 07

कई बार बनते हैं धोखे के शिकार

ये भावनात्मक रूप से बेहद कोमल होने के कारण इन्हें कई बार धोखा मिलता है। लेकिन फिर भी ये दिल टूटने के बाद भी प्यार में भरोसा करना नहीं छोड़ते।

इनकी मासूमियत ही इनकी पहचान हैImage Credit : Canva05 / 07

इनकी मासूमियत ही इनकी पहचान है

मूलांक 2 के लड़कों की मासूमियत और भावना-प्रधान स्वभाव ही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है। ये रिश्तों को बहुत गहराई से निभाते हैं—चाहे बदले में कितना भी दर्द क्यों न मिले।

मूलांक 2 वालों के लिए सलाहImage Credit : Canva06 / 07

मूलांक 2 वालों के लिए सलाह

मूलांक 2 वाले लड़कों को सलाह दी जाती है कि वे दिल के साथ थोड़ा दिमाग भी लगाएं। भरोसा करें, लेकिन आंख मूंदकर नहीं।

डिसक्लेमरImage Credit : Canva07 / 07

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!