Prince and Princess of Wales William And Kate Middleton Earthshot Awards: शाही अंदाज हो और पहनावा भारतीय हो, तो खूबसूरती में चार चांद लगना तय है। मुंबई में आयोजित Earthshot Prize Awards के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब ब्रिटेन की प्रिंसेस ऑफ वेल्स ने भारतीय डिजाइनर के खूबसूरत आउटफिट को चुना। उनका सिंदूरी लाल रंग का अनारकली लुक देखते ही बन रहा था। इस खास शाम के लिए उन्होंने दिल्ली की डिजाइनर महिमा महाजन की डिजाइन की हुई पोशाक पहनी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सिल्क की साड़ी पहन बुक लॉन्च पर पहुंची सोनिया गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा का साड़ी लुक भी रहा खास
खास बात यह है कि उनका यह आउटफिट सिर्फ रंग और डिजाइन के कारण ही चर्चा में नहीं है, बल्कि इसकी कीमत भी फैशन पसंद करने वालों का ध्यान खींच रही है। दूसरी तरफ प्रिंस विलियम ने भी भारतीय फैशन को अपनाते हुए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का ब्लैक बंदगला पहना। दोनों के लुक में भारतीय कारीगरी और शाही सादगी का खूबसूरत मेल देखने को मिला। आइए जानते हैं प्रिंसेस की इस खास अनारकली की कीमत और इसकी खूबियां।
सिंदूरी लाल अनारकली में दिखा रॉयल ग्लैमर
प्रिंसेस ऑफ वेल्स की अनारकली का सबसे खास हिस्सा इसका सिंदूरी लाल रंग था। इस आउटफिट को दिल्ली की डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया है। यह हैंड एम्ब्रॉयडर्ड अनारकली है, जिसके साथ मैचिंग कढ़ाई वाला दुपट्टा भी दिया गया है।
इसकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए गोल्डन कढ़ाई और बारीक कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है। अनारकली के फ्लोई डिजाइन ने पूरे लुक को बेहद रॉयल बनाया। खास बात यह है कि इस आउटफिट में भारतीय पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती के साथ मॉडर्न स्टाइल भी नजर आया।
बनारसी जॉर्जेट से तैयार हुई है ड्रेस
डिजाइनर महिमा महाजन की वेबसाइट पर इस अनारकली को ₹70,000 की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसे बनारसी जॉर्जेट फैब्रिक से तैयार किया गया है। वेबसाइट पर इसके साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टे का भी जिक्र है।
इस आउटफिट की एक और खासियत इसकी कारीगरी है। इसमें पारंपरिक भारतीय एम्ब्रॉयडरी और बारीक डिटेलिंग को खास जगह दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे तैयार करने में हैंड एम्ब्रॉयडरी और ग्लास बीड्स का इस्तेमाल किया गया है।
प्रिंस विलियम भी दिखे देसी अंदाज में
जहां प्रिंसेस ऑफ वेल्स ने लाल अनारकली से भारतीय फैशन का जलवा दिखाया, वहीं प्रिंस विलियम भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने मशहूर भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ ब्लैक बंदगला पहना। उनका आउटफिट क्लासिक और बेहद एलिगेंट था। इसमें हैंड एम्ब्रॉयडर्ड बटन और पारंपरिक बंदगला स्टाइल देखने को मिला। ब्लैक रंग के इस आउटफिट ने उन्हें एक सधा हुआ और रॉयल लुक दिया। मनीष मल्होत्रा की वेबसाइट पर इस तरह के बंदगला सूट की कीमत ₹175,000 से ₹445,000 तक बताई जा रही है।
