चांदी का पैर लेकर जन्मी हैं ऐश्वर्या की लाडली आराध्या बच्चन, माता-पिता की किस्मत चमका देते हैं ऐसे बच्चे

Aaradhya Bachchan Kundli: ज्योतिष अनुसार 16 नवंबर 2011 में जन्मी आराध्या बच्चन कर्क राशि और पुनर्वसु नक्षत्र की जातक हैं। इनका जन्म बेहद शुभ पाये में हुआ है जिस वजह से ये अपने परिवार के लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली हैं। चलिए जानते हैं ऐश्वर्या की लाडली का किस पाये में हुआ है जन्म।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Sep 28 2024, 22:06 IST
सबसे शुभ होता है चांदी का पैरImage Credit : Instagram01 / 06

सबसे शुभ होता है चांदी का पैर

Aaradhya Bachchan Kundli: ऐश्वर्या-अभिषेक की लाडली बिटिया चांदी का पाया यानी चांदी का पैर लेकर जन्मी हैं। ज्योतिष में इस पाये को बेहद शुभ माना जाता है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा दूसरे, पांचवें या नौवें भाव में होता है उनका जन्म चांदी के पाये में हुआ माना जाता है। चांदी के पाये में जन्मे बच्चे अपने माता-पिता के लिए बेहद शुभ साबित होते हैं।

पाया क्या होता हैImage Credit : Instagram02 / 06

पाया क्या होता है

ज्योतिष अनुसार कुल चार पाये होते हैं चांदी, तांबा, सोना और लोहा। जिसमें चांदी का पाया सबसे शुभ माना जाता है। दूसरे नंबर पर तांबे का पाया आता है, तीसरे नंबर पर सोने का पाया और चौथे नंबर पर लोहे का पाया आता है। किसी व्यक्ति का पाया या पैर उसकी जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को देखकर पता लगाया जाता है।

सबसे भाग्यशाली पायाImage Credit : Instagram03 / 06

सबसे भाग्यशाली पाया

ज्योतिष अनुसार चांदी का पाया या चांदी का पैर सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे बच्चे अत्यंत भाग्यशाली होते हैं। इन्हें कम संघर्ष में ही सबकुछ प्राप्त हो जाता है।

माता-पिता के लिए लकीImage Credit : Instagram04 / 06

माता-पिता के लिए लकी

चांदी के पाये में जन्मे बच्चे माता-पिता के लिए बेहद लकी होते हैं। इनके जन्म के बाद से ही इनके माता-पिता की खूब तरक्की होने लगती है।

खूब मिलता है मान-सम्मानImage Credit : Instagram05 / 06

खूब मिलता है मान-सम्मान

चांदी का पाया लेकर जन्मे बच्चे खूब मान-सम्मान प्राप्त करते हैं। ये जन्म से ही काफी पॉपुलर हो जाते हैं।

इनके सभी मनोरथ पूरे होते हैंImage Credit : Instagram06 / 06

इनके सभी मनोरथ पूरे होते हैं

इस पाये में जन्मे बच्चों को वो सबकुछ मिलता है जिनकी इन्हें चाह होती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!