रहस्यमयी 'स्ट्रॉबेरी मून' देख मंत्रमुग्ध होंगे आप; कब और कहां होगा दीदार? जान लें सबकुछ

Strawberry Moon 2025: आसमान में एक ऐसी खगोलीय घटना होने वाली है जिसे लगभग 20 वर्षों में नहीं देखा जा सकेगा। पूर्ण चांद के साथ एक दुर्लभ संयोग आसमान में दिखाई देगा जिसका दीदार कर 'आकाशदर्शी' मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। दरअसल, आसमान में 'स्ट्रॉबेरी मून' दिखने वाला है। इस दिन चंदा मामा की चमक देखने लायक होती है। साथ ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jun 11 2025, 12:24 IST
स्ट्रॉबेरी मून क्या है? (What is Strawberry Moon)01 / 05

स्ट्रॉबेरी मून क्या है? (What is Strawberry Moon)

जून माह में दिखाई देने वाले पूर्ण चांद को 'स्ट्रॉबेरी मून' के नाम से जाना जाता है। इस बार 11 जून को आसमान में चंद्रमा बेहद आकर्षक नजर आएगा। हालांकि, विभिन्न स्थानों में अलग-अलग समय पर चांद नजर आएगा।

इस बार क्या है खास?02 / 05

इस बार क्या है खास?

इस साल का स्ट्रॉबेरी मून बेहद खास है, क्योंकि इस बार का चांद पूर्ण होने के साथ ही एक माइक्रो मून भी होगा, जो लगभग हर 18.6 साल में एक बार होती है। साथ ही यह चांद पृथ्वी से ज्यादा दूर होने की वजह से अलग सा दिखाई देगा।

कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून?03 / 05

कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून?

स्ट्रॉबेरी मून 11 जून, 2025 को सुबह 03.44 बजे (अमेरिका के समयानुसार) नजर आएगा और भारत में 1:15 बजे से नजर आने लगेगा। हालांकि, 10 जून 2025 की शाम को सूर्यास्त के तत्काल बाद भारत में इसे देखा जा सकेगा।

कहां से दिखाई देगा दिलकश नजारा04 / 05

कहां से दिखाई देगा दिलकश नजारा

स्ट्रॉबेरी मून का सबसे बढ़िया नजारा देखने के लिए आकाशदर्शियों को रात के समय शहर की रोशनी से दूरी किसी खुले स्थान पर जाने की जरूरत होगी। सूर्यास्त के बाद आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में शाम 7 बजे के बाद दिलकश नजारा देख सकेंगे।

कैसे मिला 'स्ट्रॉबेरी मून' नाम?05 / 05

कैसे मिला 'स्ट्रॉबेरी मून' नाम?

'स्ट्रॉबेरी मून' नाम की उत्पत्ति मूल अमेरिकियों से हुई। जून माह में पूर्ण चंद्रमा नजर आने के बाद अमेरिकी किसान स्ट्रॉबेरी की कटाई शुरू कर देते थे। इस वजह से चांद को यह नाम मिला।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!