Asteroid towards Earth: पृथ्वी के नजदीक से आए दिन छोटे से बड़े आकार के दो-चार एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं, लेकिन इस बार एक घर से लेकर विशालकाय विमान जितने आकार के तीन एस्टेरॉयड डराने आ रहे हैं।
Asteroid Near Earth: 2024 SG एस्टेरॉयड, 2024 RK7 एस्टेरॉयड और 2024 SF एस्टेरॉयड नामक तीनों विशालकाय एस्टेरॉयड के चलते आज अंतरिक्ष में अद्भुत नजारा दिखने वाला है।
Asteroid Danger: तीनों विशालकाय एस्टेरॉयड में से किसी के भी पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। हां, आज तीनों एस्टेरॉयड पृथ्वी के बेहद करीब से जरूर गुजरने वाले हैं। ऐसी खगोलीय घटनाएं आए दिन होती रहती है।
NASA High Alert: 2024 SG एस्टेरॉयड तीनों विशालकाय क्षुद्रग्रहों में सबसे छोटे आकार का है। मकान जितने आकार वाले 2024 SG एस्टेरॉयड का व्यास 46 फुट है और पृथ्वी से महज 6.8 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।
Nasa Asteroid Alert: 100 फीट व्यास वाले विशालकाय विमान जितने आकार वाला 2024 RK7 एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। इस दौरान इसकी दूरी महज 4.2 मिलियन मील होगी।
Massive Asteroid Alert: 2024 SF एस्टेरॉयड 82,884 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, यह हमारे ग्रह से लगभग 2.8 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा। यह तीनों एस्टेरॉयड में सबसे बड़ा है जिसका व्यास 170 फीट बताया जा रहा है।