421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी हो गई और पूरे देश को उन पर गर्व है। जब वह ड्रैगन ग्रेस कैप्सूल से बाहर निकले तो पूरी दुनिया की निगाहें उन्हीं पर थी और उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
स्पेस स्टेशन में अभी 11 अंतरित्र यात्री मौजूद थे, लेकिन एक्सिओम-4 मिशन के यात्रियों की घर वापसी के बाद वहां पर 'एक्सपीडिशन 73' के सात अंतरिक्ष यात्री ही शेष बचे हैं। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के मुताबिक, एक्सपीडिशन 73 मिशन 19 अप्रैल, 2025 को शुरू हुआ, जो नवंबर 2025 तक चलने वाला है। इस मिशन के क्रू मेंबर्स ने एक्सिओम-4 के क्रू के सदस्यों का आईएसएस में स्वागत किया और बाद में विदा भी किया। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
एक्सिओम-4 की घर वापसी के बाद अब एक्सपीडिशन 73 के सदस्य जल्द ही स्पेसएक्स क्रू-11 मिशन के सदस्यों का स्वागत करेंगे। साथ ही उन्नत अंतरिक्ष अनुसंधान भी जारी रखेगा। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
बकौल नासा, एक्सपीडिशन 73 के क्रू में कमांडर ताकुया ओनिशी, ऐनी मैकक्लेन, निकोल एयर्स, किरिल पेस्कोव, जॉनी किम, सर्गेई रियाज़िकोव, एलेक्सी ज़ुब्रिट्स्की शामिल हैं। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
ऐनी मैकक्लेन सेना में कर्नल और हेलीकॉप्टर पायलट हैं। उन्हें 2019 में पहली बार केवल महिलाओं द्वारा अंतरिक्ष में की जाने वाली चहलकदमी में हिस्सा लेना था, लेकिन सूट शरीर के अनुकूल नहीं होने के कारण उन्हें अपनी योजना टालनी पड़ी। हालांकि, एक मई को उनका यह सपना भी साकार हो गया। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)
एक्सपीडिशन 73 की दो अंतरिक्ष यात्रियों को ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स को एक मई, 2025 को आईएसएस के बाहर चहलकदमी करने का मौका मिला। (फोटो साभार: NASA/@Axiom_Space/@Astro_Ayers)