दुनिया में कनाडा पहले स्थान पर है। इस देश में 891,163 वर्ग किमी. जल क्षेत्र है।
रूस का विश्व में दूसरा स्थान है। इस देश में 719,836 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र है।
संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया में तीसरे नंबर पर है। यहां 685,924 वर्ग किमी. जल क्षेत्र है।
दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। इस देश में 314,073 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र है।
चीन का विश्व में पांचवां स्थान है। इस देश में 270,550 वर्ग किलोमीटर जल क्षेत्र है।
छठे स्थान पर ईरान में 116,600, सातवें नंबर के कोलंबिया में 100,210, आठवें नंबर के इंडोनेशिया में 93,000, नौवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया 58,459 और 10वें स्थान पर ब्राज़ील में 55,352 वर्ग किमी. जल क्षेत्र है।
जल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और समुद्र तट के भीतर सभी अंतर्देशीय जल निकायों (झीलों, जलाशयों और नदियों) के सतह क्षेत्रों का योग है। तटीय आंतरिक जल को शामिल किया जा सकता है। जब तक अन्यथा उल्लेख न किया गया हो, प्रादेशिक समुद्र शामिल नहीं हैं। सन्निहित क्षेत्र और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र शामिल नहीं हैं।