गुजरात में सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) को आधुनिक लुक दिया जा रहा है। यहां स्टेशन के रिडेवलपमेंट वर्क के फेज-1 के तहत महत्वपूर्ण काम चल रहा है और यह पहला चरण 10 जून से सुरू हो चुका है, जो 7 सितंबर तक चलेगा।
सूरत स्टेशन की सूरत बदलने के इस कार्य के चलते ही प्लेटफॉर्म नंबर 4 से चलने वाली और यहां समाप्त होने वाली कई ट्रेनों के स्टेशन और प्लेटफॉर्म इन दिनों बदले गए हैं।
सूरत स्टेशन को विश्वस्तरीय लुक दिया जा रहा है। इस स्टेशन की सूरत बदलकर इसे किसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तरह खूबसूरत बनाया जा रहा है।
सूरत स्टेशन पर इन दिनों रिडेवलपमेंट वर्क के फेज-1 के तहत प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर कॉनकोर्स बनाया जा रहा है। इसी कार्य के चलते 10 जून 2024 से शनिवार 7 सितंबर 2024 तक प्लेटफॉर्म नंबर 4 को बंद किया गया है।
गुजरात में सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) को आधुनिक लुक दिया जा रहा है। यहां स्टेशन के रिडेवलपमेंट वर्क के फेज-1 के तहत महत्वपूर्ण काम चल रहा है और यह पहला चरण 10 जून से सुरू हो चुका है, जो 7 सितंबर तक चलेगा।
सूरत स्टेशन फिलहाल देश के किसी भी पुराने रेलवे स्टेशन की तरह ही दिखता है। लेकिन रिडेवलपमेंट का काम पूरा होने के बाद यहां आने वाले यात्रियों को एक अलग ही अनुभव होगा।