बिहार में लोगों को विदेश जैसे फील के साथ रोमांच भी भरपूर आ रहा है बात कर रहे हैं बिहार के ग्लास ब्रिज (bihar glass bridge) की, ये राज्य को अलग ही पहचान दे रहा है ये बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में है, बताते हैं कि इस ग्लास ब्रिज का निर्माण चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर किया गया है। ग्लास ब्रिज पर जाते हुए लोगों को डर लगता है पर इसे बेहद मजबूती के साथ 2021 में तैयार किया गया है, ग्लास ब्रिज पर घूमने के लिए आपको 200 रुपये चुकाने होंगे।
बता दें कि बिहार के राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है, भारत का पहला ग्लास स्काईवॉक ब्रिज सिक्किम के पहाड़ी शहर पेलिंग में है इसे पेलिंग स्काईवॉक ब्रिज कहते हैं।
इस ग्लास ब्रिज की लोकप्रियता तेजी के साथ बढ़ती जा रही है, बताते हैं कि इसके ऊपर चढ़ने के बाद ऐसा लगता है जैसे आप हवा में चल रहे हों, इसपर एक बार में करीब 40 लोग आसानी से चल सकते हैं।
राजगीर में पहाड़ की वादियों से घिरा है खूबसूरत ग्लास ब्रिज, पटना से राजगीर बेहद पास है और आप वहां आसानी से पहुंच सकते हैं, इस ग्लास ब्रिज पर जाने के लिए आपको 200 रूपये खर्च करने होंगे
कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा महसूस होता है कि जैसे हम आसमान में हैं और हमारे नीचे कोई जमीन नहीं है, इसे देखकर तमाम लोग डर जाते हैं
ग्लास ब्रिज की ऊंचाई जमीन से 200 फीट है और यह लगभग 6 फीट चौड़ा और 85 फुट लंबा है, यहां पर जाना किसी रोमांच से कम नहीं है, यहां पर खड़े होकर प्रकृति के खूबसूरत नजारे भी दिखेंगे।
राजगीर में बने इस ग्लास ब्रिज पर आप सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विजिट कर सकते हैं, राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको राजगीर की ऑफिशियल साइट पर जाकर टिकट बुक करना होगा।