श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर...कश्मीर की पहली Vande Bharat Train, तीन घंटे 'हसीन वादियों' का सफर

कश्मीर को भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Kashmir Vande Bharat Express) की सौगात मिल गई है यानी कटरा और श्रीनगर के बीच ये ट्रेन 7 जून से शुरू हो रही है, यह वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी, इसके साथ ही कश्मीर अब देश के बाकी हिस्सों से रेलवे नेटवर्क के जरिए जुड़ गया है, फिलहाल ये ट्रेनें कटरा और श्रीनगर के बीच ही चलेंगी लेकिन भविष्य में इन्हें जम्मू तक बढ़ाने की योजना है।

Authored by: रवि वैश्यUpdated Jun 7 2025, 17:56 IST
​​श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस​Image Credit : Social Media/Canva01 / 07

​​श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस​

देश में रेलवे सफर के अनुभव को वंदे भारत ट्रेनों ने एक अलग ही स्थान पर पहुंचा दिया है, वहीं श्री माता वैष्णों देवी कटरा से श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन ( Katra to Srinagar Vande Bharat Express Train) शुरू हो गई है, यह वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी और मंगलवार को नहीं चलेगी, यह गाड़ी हर दिन सुबह 8:10 पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी और बनिहाल पर एक स्टॉप के बाद 11:10 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी, बता दें कि यह ट्रेन रास्ते में दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेलवे चिनाब ब्रिज से गुजरेगी।

​जान लें क्या होगी टाइमिंग​Image Credit : Social Media/Canva02 / 07

​जान लें क्या होगी टाइमिंग​

यह गाड़ी हर दिन सुबह 8:10 पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलेगी और बनिहाल पर 2 मिनट के एक स्टॉप के बाद 11:10 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी इसी तरह से कटरा से बनिहाल होते हुए श्रीनगर जाने वाली दूसरी ट्रेन कटरा से दोपहर 2:55 बजे चलकर शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी।

​दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज​Image Credit : Social Media/Canva03 / 07

​दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज​

इस रूट पर दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज है, यह ट्रेन सेवा 7 जून से शुरू होगी और इसे लेकर लोगों में भारी क्रेज है और इसकी बुकिंग भी लोग खूब करा रहे हैं।

​-15 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकती है​Image Credit : Social Media/Canva04 / 07

​-15 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकती है​

यह वंदे भारत ट्रेन -15 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को झेल सकती है, इसके लिए इस तापमान को झेलने के लिए इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है, बताते हैं कि चार ट्रेनों का संचालन इस रूट पर किया जाएगा।

​इस ट्रेन के किराए पर डाल लें एक नजर​Image Credit : Social Media/Canva05 / 07

​इस ट्रेन के किराए पर डाल लें एक नजर​

कटरा से श्रीनगर तक जो वंदे भारत चलेगी, वो दिन में ही चलेगी और श्री माता वैष्णो देवी कटराऔर श्रीनगर से सुबह चलने वाली वंदे भारत में चेयर कार का किराया 715 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1320 रुपए होगा वहीं दोपहर को चलने वाली वंदे भारत में चेयरकार का किराया 880 और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए फेयर 1515 रुपए होगा।

​हीटर, 360 डिग्री घूमने वाली सीटें यानी आरामदायक सफर Image Credit : Social Media/Canva06 / 07

​हीटर, 360 डिग्री घूमने वाली सीटें यानी आरामदायक सफर

इस ट्रेन के कोच में हीटर, 360 डिग्री घूमने वाली सीटें और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं ताकि यात्रियों को पूरा आराम मिल सके, साथ ही इसमें पानी और बायो-टॉयलेट के पाइप जमने से रोकने के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड लगाए गए हैं।

​पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात​Image Credit : Social Media/Canva07 / 07

​पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात​

ये कश्मीर के लोगों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होंगी और खूबसूरत वादियों से गुजरती हुई आरामदायक वंदे भारत ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए बेहद यादगार होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!