चंद्रयान 4 पर इसरो प्रमुख का नया अपडेट, गगनयान की रवानगी का वक्त भी बताया

India Upcoming space mission : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों चंद्रयान-4 और गगनयान पर नई जानकारी दी है। सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

Produced by: आलोक कुमार रावUpdated Sep 20 2024, 12:19 IST
चंद्रयान-4 मिशन को मिली है कैबिनेट की मंजूरी​Image Credit : Isro01 / 05

चंद्रयान-4 मिशन को मिली है कैबिनेट की मंजूरी​

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने भारत के अंतरिक्ष मिशनों चंद्रयान-4 और गगनयान पर नई जानकारी दी है। सोमनाथ ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-4 मिशन के लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

नए अपडेट आते रहेंगे​Image Credit : Isro02 / 05

नए अपडेट आते रहेंगे​

उन्होंने कहा कि ऐसे में अगले कुछ महीनों तक इस मिशन के बारे में नई-नई बातें सामने आती रहेंगी। अभी हमने इसकी तकनीकी पहलुओं पर काम पूरा कर लिया है। इसे भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

​चांद से लौटेगा चंद्रयान-4​Image Credit : Isro03 / 05

​चांद से लौटेगा चंद्रयान-4​

सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-4 चंद्रमा पर जाएगा और वहां सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। मिशन पूरा करने के बाद इसे वापस धरती पर भी लौटना है। धरती पर लौटना एक अलग मिशन के बराबर है।

​चंद्रयान-4 में हैं 5 मॉड्यूल​Image Credit : Isro04 / 05

​चंद्रयान-4 में हैं 5 मॉड्यूल​

इसरो प्रमुख ने कहा कि चंद्रयान-3 केवल चंद्रमा पर गया था और वहां उसने सॉफ्ट लैंडिंग की लेकिन चंद्रयान-4 उपग्रह का आकार करीब दोगुना हो गया है। इसमें पांच मॉड्यूल भी हैं। ऐसे जटिल लॉन्चिंग की क्षमता हमारे पास नहीं है।

​दो बार में रवाना होगा चंद्रयान-4​Image Credit : Isro05 / 05

​दो बार में रवाना होगा चंद्रयान-4​

सोमनाथ ने कहा कि इसे देखते हुए चंद्रयान-4 को हम दो बार में रवाना करेंगे। इस तरह से यह मिशन और जटिल हो जाता है। गगनयान मिशन के बारे में इसरो प्रमुख ने कहा कि यह मिशन लॉन्च होने के लिए तैयार है। हमारी कोशिश इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर देने की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!