पुलवामा हमले के बाद बालाकोट स्ट्राइक और कैप्टन अभिनंदन का बेखौफ अंदाज, दहल गया था पाकिस्तान

14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ (CRPF) का एक काफिला आत्मघाती हमलावर का शिकार हुआ। हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को एक बस से टकरा दिया था। इस भीषण हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और इसके बाद शुरू हुआ था भारतीय सेना का बदले का सिलसिला। जानिए बालाकोट स्ट्राइक की पूरी कहानी।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Feb 26 2025, 09:17 IST
पुलवामा हमले के बदले की कसमImage Credit : PTI01 / 06

पुलवामा हमले के बदले की कसम

भारतीय सेना ने पुलवामा हमले के बदले की कसम खाई थी। इस हमले के ठीक 12 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले किए और कई आतंकियों को ढेर किया। 26 फरवरी तड़के 2 से 4 बजे के बीच भारतीय वायुसेना ने बेहद गुप्त अभियान के तहत जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर 1000 किलोग्राम बम गिराए, जिसमें करीब 300 आतंकवादी ढेर हुए।

1971 के युद्ध के बाद पहली बार LoC पारImage Credit : PTI02 / 06

1971 के युद्ध के बाद पहली बार LoC पार

1971 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार करके पाकिस्तान के अंदर 65 किलोमीटर तक घुसकर जैश के ट्रेनिंग कैंप को नष्ट कर दिया। इस तरह वायुसेना ने भारतीय जवानों की शहादत का बदला लिया।

पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिरायाImage Credit : PTI03 / 06

पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया

बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन हालात तनावपूर्ण बन गए। भारतीय और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच हवाई संघर्ष हुआ और इसी दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन ने पाकिस्तान के F-16 विमान को मार गिराया। लेकिन मिग-21 भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पाकिस्तानी सेना की गिरफ्त में आ गए।

दुनिया ने देखा अभिनंदन का अंदाज Image Credit : PTI04 / 06

दुनिया ने देखा अभिनंदन का अंदाज

लेकिन गिरफ्तारी के बावजूद विंग कमांडर अभिनंदन बिल्कुल नहीं घबराए और अदम्य साहस और धैर्य का परिचय दिया जिसे पूरी दुनिया ने देखा। भारत के भारी दबाव के चलते पाकिस्तान को 1 मार्च 2019 को अभिनंदन को भारत को सौंपना पड़ा। भारत सरकार ने उन्हें वीर चक्र से नवाजा।

अभिनंदन को क्यों करना पड़ा रिहाImage Credit : PTI05 / 06

अभिनंदन को क्यों करना पड़ा रिहा

भारत के भारी दबाव के बाद पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा था। पाकिस्तान को इस बात का खौफ था कि कहीं भारत अभिनंदन को लेकर उसपर हमला न कर दे। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने खुलासा किया था कि कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान ने भारत के हमले की डर की वजह से छोड़ा था। ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने 2021 में पाकिस्तान के संसद में यह बयान दिया था।

बदला लेता है आज का भारत06 / 06

बदला लेता है आज का भारत

इस एयर स्ट्राइक की सबसे पहली जानकारी पाकिस्तान के DGISPR ने ट्वीट कर के दी थी। स्ट्राइक की रात पूरे LOC पर भारतीय वायुसेना के विमान कॉम्बेट पेट्रोलिंग कर रहे थे। आज 6 साल बाद भी पुलवामा हमला देश के वीर जवानों के बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही बालाकोट एयर स्ट्राइक से भारत ने स्पष्ट संदेश दिया कि देश आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने में देरी नहीं करता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!