विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वर्ल्ड कप जीत कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि संन्यास से पहले विराट कोहली देश दुनिया के असंख्य लोगों को अपनी सफलता का सीक्रेट बता गए। विराट कोहली के इस मंत्रा को फॉलो कर कोई भी अपने करियर में सफलता का स्वाद चख सकता है।
विराट कोहली ने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने के बाद कहा कि मुझे ही पता था मैं किस मानसिकता में था। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन जब भगवान को आपको कुछ देना होता है तो वो ऐसे तरीके से देता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मैं आभारी हूं और अपना सिर झुकाता हूं।
विराट ने कहा कि अपना सिर नीचे रख के, गेम की इज्जत करके, अपॉर्च्युनिटी की इज्जत करके ही आगे बढ़ा जा सकता है।
विराट ने इस बात को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इससे बड़ी सीख मेरे लिए नहीं हो सकती। ना सिर्फ विश्व कप के इस स्टेज पे बल्कि मेरे पूरे करियर पे।
विराट कोहली के इस सीक्रेट सक्सेस मंत्रा को अपनाकर कोई भी सफलता की बुलंदियों को छू सकता है।
बता दें कि विराट कोहली ने टी 20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
विराट ने कहा कि विश्व कप जीत कर संन्यास का ऐलान करना काफी आसान था।
बकौल विराट अगर टीम हारती तो वह संन्यास कभी नहीं लेते।
विराट कोहली के साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी 20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। हालांकि ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल खेलते रहेंगे।